सांबर मसाला
सामग्री:-
१. २ टेबलस्पून उड़द दाल
२. २ टेबलस्पून चना दाल
३. १ इंच तूकडा सुखा नारियल
४. १ टेबलस्पून जीरा
५. १ टेबलस्पून सुखी धनिया
६. ६-७ काली मीरज
७. १/२ टेबलस्पून हल्दी पाउडर
८. १/२ टेबलस्पून हींग
९. १०-१२ पत्ते सुखी करी पत्ता
१०. २-३ खड़ी लाल मिर्च
११. १/२ टेबलस्पून मैथी दाना
१२. १ टेबलस्पून राई
विधि:- गैस में एक कढ़ाई रखें। कढ़ाई को गरम होने दें। कढ़ाई गरम होने के बाद कढ़ाई में उड़द दाल, चना दाल, नारियल, जीरा, सुखी धनिया, काली मीरज, सुखी करी पत्ता, लाल मिर्च, मैथी दाना और राई डालें। और करीब ३० सेकंड मिडियम गैस में भून लें। ३० सेकंड के बाद सभी मसालों को निकाले। और हल्का ठंडा कर लें। हल्का ठंडा होने के बाद इन मसालों को एक मिक्सी की बर्तन में डालें। इसी में हल्दी पाउडर, हींग और पावडर बना लें। सांबर मसाला तैयार।
* इस मसाले को आप १-२ महीने रख कर इस्तेमाल कर सकते हैं।
धन्यवाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें