बैंगन मटर की सब्जी
१. आधा किलो छोटे-छोटे काले बैंगन
२. एक प्लेट हरी मटर
३. २ टमाटर बड़े कटे हुए
४. जीरा, सूखी धनिया
५. हरी धनिया बारीक कटी हुई
६. तेल
७. लाल मिर्च पाउडर
८. हल्दी पाउडर
९. स्वादानुसार नमक
१०. १ टेबलस्पून मूंगफली
विधि:- एक मिक्सी की बर्तन में टमाटर, सूखी धनिया, जीरा और मूंगफली डालें। और इसकी पेस्ट बना लें।
* बैंगन को ऊपर से २ चीरा मारे( कांट) लें पूरे बैंगन को नहीं काटना हैं। बस हल्का ही कांटे।
* गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। और बैंगन को २-३ मिनिट तल लें।
* ३ मिनिट के बाद बैंगन को निकाल लें। और उसी कढ़ाई में फिर से तेल डालें। तेल में हरी धनिया के पत्ते डालें। इसी में थोड़ा सा डालें। पेस्ट में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पावडर और नमक डालें। और अच्छी तरह पका लें। फिर बाकी के पेस्ट डालें। और १-२ मिनिट पका लें।
* २ मिनिट के बाद तली हुई बैंगन डालें। और फिर से १-२ मिनिट पका लें।
* २ मिनिट के बाद जरूरत के हिसाब से पानी डालें। और २-३ मिनिट फिर से पका लें।
* ३ मिनिट के बाद हरी धनिया और गरम मसाला डालें। और गैस बंद कर दें।
* इस सब्जी को गरमागरम ही चावल या रोटी के साथ खाने लिए सर्व करें।
धन्यवाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें