पालक चावल फ्राय
सामग्री:-
१. १ छोटे प्लेट पालक की पेस्ट
२. १ बड़े प्लेट पकाएं हुए चावल
३. ६-७ लाल खड़े मिर्च
४. तेल
५. स्वादानुसार नमक
विधि:- गैस में एक कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल गरम होने दें। गरम तेल में लाल खड़े मिर्च डालें। उसके बाद इसमें ही पालक की पेस्ट डालें। पेस्ट को ३० सेकंड पका लें। ३० सेकंड के बाद चावल डालें। चावल में ही नमक डालें। और १-२ मिनिट कम गैस में पका लें। चावल को पकाने के बाद गैस बंद कर दें। और इस चावल को गरमागरम ही खाने के लिए सर्व करें।
धन्यवाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें