बेसन मसाला भिड़ी

सामग्री:-

१. आधा किलो भिंडी बड़े तुकडो में कटी हुई

२. अदरक,लहसुन,टमाटर की पेस्ट

३. १-२ टेबलस्पून बेसन

४. १ प्याज बारीक कटी हुई

५. जीरा, तेजपत्ता

६. तेल

७. लाल मिर्च पाउडर

८. १/२ प्लेट चावल आटा

९. स्वादानुसार नमक

१०. हल्दी पाउडर

११. हरी धनिया बारीक कटी हुई

विधि:- एक बड़े प्लेट में भिड़ी डाले। भिंडी में चांवल आटा, हल्दी पाउडर, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें। और सभी को अच्छे से मिक्स कर लें। 

* मिक्स की हुई भिड़ी को कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर सेलों फ्राय कर लें।

* एक छोटे प्लेट में बेसन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक डालें। और इसमें ही थोड़ा सा पानी डालकर बेटर बना लें। 

* गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में सरसों तेल या कोई भी खाने वाले। तेल डालें। और गरम होने दें। गरम तेल में तेजपत्ता जीरा और प्याज डालें।और हल्का भूरा होने तक भून लें। प्याज भूनने के बाद प्याज में अदरक,लहसुन, टमाटर डालें और १-२ मिनिट पका लें। २ मिनिट के बाद बेसन की बेटर डालें। इस बेटर में १-२ मिनिट पका लें। २ मिनिट के बाद इस बेटर में थोड़ा सा पानी डालें। और फिर से पका लें।

* बेसन अच्छी तरह पकने के बाद फ्राय की हुई भिड़ी डालें। और सभी को मिक्स करते हुए १-२ मिनिट पका लें। २ मिनिट के बाद थोड़ा सा पानी डालें। और फिर से १-२ मिनिट पका लें। २ मिनिट के बाद हरी धनिया डालकर गैस बंद कर दें। और खाने के लिए सर्व करें।

                                   धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्याज पत्ते की परांठा

ढोकला रेसिपी

अंडे के पराठे