स्टेशनों वाली आलू की सब्जी

 सामग्री:-

१. आधा किलो उबली हुई आलू

२. अदरक, लहसुन और हरी धनिया की पेस्ट

३. लाल मिर्च पाउडर

४. हल्दी पाउडर

५. स्वादानुसार नमक

६. हरी धनिया बारीक कटी हुई

७. तेल

८. ४-५ टमाटर बारीक कटी हुई

९. कस्तूरी मैथी

१०. लाल खड़े मिर्च

११. राई, जीरा

१२. प्याज बड़े कटे हुए

विधि:- गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल गरम होने दें। गरम तेल में लाल खड़े मिर्च,राई, जीरा, प्याज, कस्तूरी मैथी डालें। और अच्छी तरह पका लें। इसमें ही अदरक-लहसुन और धनिया की पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिक्स करते हुए पका लें। इसमें ही टमाटर डालें टमाटर में ही नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर डालें। और करीब २-३ मिनिट पका लें। ३ मिनिट के बाद उबली हुई आलू को कांट कर डालें। और सभी मसालों के साथ १-२ मिनिट पका लें। २ मिनिट के बाद जरूरत के हिसाब से पानी डालें। और २-३ मिनिट पका लें। ३ मिनिट के बाद गैस बंद कर दें। इस सब्जी को पूरी, रोटी या चावल के साथ खाने के लिए सर्व करें। 

                                   धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्याज पत्ते की परांठा

ढोकला रेसिपी

अंडे के पराठे