बिना प्याज के मसालेदार जिमीकन्द की सब्जी
सामग्री:-
१. आधा किलो जिमीकन्द
२. ३ टमाटर
३. १ टेबलस्पून सुखी धनिया
४. १/२ टेबलस्पून जीरा
५. अदरक, लहसुन
६. १०-१५ लाल खड़े मिर्च
७. हल्दी पाउडर
८. लाल मिर्च पाउडर
९. हरी धनिया
१०. तेल
११. आम की खटाई
विधि:- एक कुकर में जिमिकंद को काटकर डालें। इसी में आम की खटाई डालें। और पानी डालकर कुकर की ढक्कन ढक कर १ सीटी आने तक पका लें।
* जिमिकंद पकने के बाद इनकी छिलका निकाल लें। छिलका निकाल कर इनकी पीसेस कर लें। की हुई पीसेस को १-२ घंटे के लिए धूप में सुखा लें।
* २ धंटे के बाद जिमीकन्द को तल लें। जैसे पनीर तलते हैं। बिल्कुल उसी प्रकार तलना हैं।
* गैस में एक कढ़ाई रखें। कढ़ाई में लाल खड़े मिर्च और सुखी धनिया डालें। और हल्का भून लें। इन्हें भूनने के बाद निकाल लें। उसी कढ़ाई में टमाटर भून लें। टमाटर भूनने के बाद मिक्सी एक बर्तन में टमाटर, लहसुन, अदरक, जीरा, सुखी लाल मिर्च और सुखी धनिया डालें। और थोड़ा सा पानी डालकर इनकी पेस्ट तैयार करें।
* गैस में फिर से कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल में ही तेजपत्ता डालें। इसी में बनाएं हुए पेस्ट डालें। पेस्ट में नमक, हल्दी पाउडर डालें। और १-२ मिनिट पका लें। इसमें ही तली हुई जिमीकन्द डालें। और जरूरत के हिसाब से पानी डालें। और जरूरत के हिसाब से पानी डालें। और २ मिनिट पका लें। इसमें ही हरी धनिया डालें और गैस बंद कर दें। इस सब्जी को गरमागरम ही चावल या रोटी के साथ खाने के लिए सर्व करें।
धन्यवाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें