मटर चावल पोहा रेसिपी
सामग्री:-
१. १ प्लेट भिगोएं हुए पोहा
२. १ प्लेट चावल पकाएं हुए
३. १ प्लेट हरी मटर
४. सुखा खड़े लाल मिर्च
५. राई, जीरा
६. तेल
७. हरी धनिया
८. स्वादानुसार नमक
९. हल्दी पाउडर
विधि:- गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल गरम होने दें। गरम तेल में राई, जीरा और सूखे लाल मिर्च डालें। इसी में हरी मटर डालें। और 30 सेकंड पका लें। ३० सेकंड पकाने के बाद भिगोएं हुए पोहा और चावल डालें। और चम्मच चलाते हुए पका लें। इसी में हल्दी पाउडर और नमक डालें। और १-२ मिनिट पका लें। फिर हरी धनिया डालें और गैस बंद कर दें। इसे अच्छे से मिक्स कर के खाने के लिए सर्व करें।
धन्यवाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें