पत्ता गोभी पास्ता

 सामग्री:-

१. १ प्लेट पास्ता

२. १ बड़े प्याज बारीक कटी हुई

३. ३-४ हरी मिर्च बारीक कटी हुई

४. २ टमाटर बारीक कटी हुई

५. हरी धनिया बारीक कटी हुई

६. पत्ता गोभी बारीक कटी हुई

७. स्वादानुसार नमक

८. हल्दी पाउडर

९. तेल

१०. राई, जीरा

विधि:- गैस में एक बड़े बर्तन रखें। बर्तन में पानी डालें। पानी में तेल और नमक डालें। और पानी को एक उबाल आने दें। पानी में एक उबाल आने के बाद इस पानी में पास्ता डालें। और करीब २-३ मिनिट ज्यादा गैस में पका लें। 

* ३ मिनिट के बाद पानी और पास्ता को अलग कर लें।

* गैस में एक कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल गरम होने दें। गरम तेल में राई, जीरा, हरी मिर्च,प्याज और टमाटर डालें। और सभी को अच्छे से पका लें। पकने के बाद इस प्याज, टमाटर में स्वादानुसार नमक डालें। और टमाटर को १-२ मिनिट पका लें। 

* २ मिनिट के बाद पत्ता गोभी और हल्दी पाउडर डालें। और थोड़ा पका लें। उसके बाद इसी में पास्ता डालें। और सभी को मिक्स करते हुए पका लें। फिर हरी धनिया डालें। और गैस बंद कर दें।

* गरमागरम ही पास्ता टोमैटो सॉस के साथ खाने के लिए सर्व करें।

                                   धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्याज पत्ते की परांठा

ढोकला रेसिपी

अंडे के पराठे