मूली भाजी की सब्जी

 सामग्री:-

१. आधा किलो मूली भाजी बारीक कटी हुई

२. ५-६ सुखी लाल मिर्च 

३. १५-२० करी लहसुन बारीक कटी हुई।

४. स्वादानुसार नमक

५. लाल मिर्च पाउडर

६. तेल

विधि:- एक कुकर में कटी हुई भाजी डालें। भाजी में करीब एक ग्लास पानी डालें। और इसकी ढक्कन लगा कर २ सीटी आने तक लें।

* २ सीटी आने के बाद भाजी को ठंडा होने दें। 

* गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल अच्छी कड़क गरम होने दें।

* गरम तेल में सुखी लाल मिर्च डालें। इसी में लहसुन डालें। और हल्का भूरा होने तक दोनों को भून लें।

* लहसुन, मिर्च पकने के बाद इसमें पकाई हुई भाजी डालें। भाजी से पानी अलग करके भाजी डालें। 

* भाजी कढ़ाई में डालने के बाद इसमें ही नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें। और करीब ४-५ मिनिट High मिडियम गैस में पका लें। 

* ५ मिनिट के बाद गैस बंद कर दें। और इस भाजी को खाने के साथ गरमागरम सर्व करें।

                                धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्याज पत्ते की परांठा

ढोकला रेसिपी

अंडे के पराठे