चटपटा मटर मसाला
सामग्री:- १. १/२ किलो मटर २. १/२ लाल मिर्च पाउडर ३. स्वादानुसार नमक ४. १ टेबलस्पून चीनी ५. १ निंबू की रस ६. १ पैकेट मैगी मसाला ७. तेल ८. राई विधि:- गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई गरम होने दें। फिर तेल में राई डालें। उसके बाद मटर डालें। और २-३ मिनिट पकने दें। ३ मिनिट के बाद लाल मिर्च पाउडर, नमक, चीनी डालें। और १ मिनिट ढक कर पकाएं। फिर निंबू की रस और मैगी मसाला डालें। और १-२ मिनिट फिर से पकाएं २ मिनिट के बाद गैस बंद कर दें। और गरमागरम ही खाने के लिए सर्व करें। धन्यवाद