मसाला आलू की सब्जी
सामग्री:-
१. ३-४ बड़े आलू बारीक कटी हुई
२. अदरक, लहसुन, प्याज की पेस्ट
३. सुखी लाल मिर्च और सुखी धनिया भूनकर पीसी हुई
४. हल्दी पाउडर
५. स्वादानुसार नमक
६. तेजपत्ता
७. तेल
८. हरी धनिया बारीक कटी हुई
९. २-३ टमाटर बारीक कटी हुई
विधि:- गैस में एक कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल गरम होने दें। गरम तेल में तेजपत्ता डालें। इसी में प्याज और सूखी लाल मिर्च की पेस्ट डालें। और करीब २-३ मिनिट भून लें।
* ३ मिनिट के बाद टमाटर, नमक और हल्दी पाउडर डालें। फिर से २ मिनिट भून लें।
* २ मिनिट के बाद कटी हुई आलू डालें। आलू को मसालों के साथ २-३ मिनिट भून लें। फिर थोड़ा सा पानी डालें। और ढक कर १-२ मिनिट पका लें।
* २ मिनिट के बाद हरी धनिया डालें। और गैस बंद कर दें।
* इस सब्जी को रोटी या चावल के साथ खाने के लिए सर्व करें।
धन्यवाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें