वेज अप्पे

सामग्री:-

१. १ प्लेट चावल

२. १/२ प्लेट उड़द दाल

३. १/२ प्लेट महसूर की दाल

४. बारीक कटी हुई प्याज

५. बारीक कटी हुई हरी धनिया

६. बारीक कटी हुई टमाटर

७. बारीक कटी हुई हरी मिर्च

८. बारीक कटी हुई पत्ता गोभी

९. स्वादानुसार नमक

१०. १ टेबलस्पून खाने का सोडा

११. तेल

विधि:- चावल और दालों को ३ घंटे के लिए भिगोकर रखें। ३ घंटे के बाद सभी दाल और चावलों की पेस्ट बना लें। पेस्ट में थोड़ा सा पानी डालकर थीक बेटर बना लें। बेटर में नमक डालें। और अच्छे से मिक्स कर लें। बेटर में प्याज, हरी धनिया, टमाटर, हरी मिर्च, और पत्ता गोभी डालें। और सभी को अच्छे से मिक्स कर लें। सभी को अच्छे से मिक्स करने के बाद सोडा डालें। और हल्के हाथ से फिर से सभी को मिक्स कर लें।

* गैस में अप्पे की सांचा रखें। सांचा में थोड़ा सा तेल डालें। और बेटर को सांचा में डालें। जैसे इडली डालते हैं। बिल्कुल उसी तरह डालें। बेटर को सांचा में डालकर ढक कर १-२ मिनिट कम गैस में पका लें। २ मिनिट के बाद सभी अप्पे को पल्टा लें। और पल्टा कर फिर से एक मिनिट पका लें। १ मिनिट के बाद अप्पे को निकाल लें। और इसे चटनी या सॉस के साथ खाने के लिए सर्व करें।

                                   धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्याज पत्ते की परांठा

ढोकला रेसिपी

अंडे के पराठे