मसाला गोभी


 सामग्री:-

१. आधा किलो गोभी बड़े कटे हुए

२.प्याज, हरी धनिया, सुखी धनिया, अदरक, लहसुन, जीरा, टमाटर डालें। और पेस्ट बना लें।

३. हरी धनिया बारीक कटी हुई

४. आलू बारीक कटी हुई

५. तेल

६. स्वादानुसार नमक

७. हल्दी पाउडर

८. लाल मिर्च पाउडर

विधि:- गैस में एक बड़े बर्तन रखें। बर्तन में तेल डालें। तेल गरम होने दें। गरम तेल में हरी धनिया बारीक कटी हुई डालें। धनिया में ही पेस्ट डालें। और करीब १-२ मिनिट अच्छी तरह पका लें। पेस्ट में नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें। और फिर से १-२ मिनिट पका लें। 

* २ मिनिट के बाद कटी हुई गोभी डालें। गोभी को २-३ मिनिट ज्यादा गैस में पका लें। ३ मिनिट के बाद हरी धनिया डालें। और गैस बंद कर दें। इस सब्जी को चावल या रोटी के साथ खाने के लिए सर्व करें।

                                    धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्याज पत्ते की परांठा

ढोकला रेसिपी

अंडे के पराठे