मसाला पनीर


 सामग्री:-

१. २५० ग्राम पनीर पीसेस की हुई

२. अदरक, लहसुन, मूंगफली, टमाटर, जीरा, हरी धनिया, सुखी धनिया की पेस्ट

३. तेल

४. हरी धनिया

५. तेजपत्ता

६. हल्दी पाउडर

७. लाल मिर्च पाउडर

८. स्वादानुसार नमक

विधि:- गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल गरम होने दें। गरम तेल में पनीर के पीसेस डालें। और तल लें। हल्का भूरा होने तक तलना हैं। 

* पनीर को तलने के बाद उसी कढ़ाई में तेज़ पत्ता डालें। इसमें ही अदरक,लहसुन, टमाटर की पेस्ट डालें। और १-२ मिनिट पका लें। २ मिनिट के बाद लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालें। और अच्छी तरह पका लें। सभी मसालों को पकाने के बाद तली हुई पनीर डालें। और सभी को फिर से एक मिनिट पका लें। एक मिनिट के बाद जरूरत के हिसाब से पानी डालें। और १-२ मिनिट पका लें। २ मिनिट के बाद हरी धनिया डालें। और गैस बंद कर दें और इस सब्जी को गरमागरम ही खाने के साथ सर्व करें।

                                    धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्याज पत्ते की परांठा

ढोकला रेसिपी

अंडे के पराठे