पालक परांठा
१. एक प्लेट गेहूं आटा
२. स्वादानुसार नमक
३. १ टेबलस्पून अजवाइन
४. आधा किलो पालक की पेस्ट
५. तेल
विधि:- एक बड़े प्लेट में गेहूं आटा डालें। आटे में नमक अजवाइन, तेल डालें। और सभी को अच्छी तरह मिक्स कर लें। सभी को मिक्स करने के बाद आटे में थोड़े-थोड़े करके पालक की पेस्ट डालें। और जैसे रोटी के लिए आटा गूंथते हैं। उसी प्रकार आटा गूंथ लें।
* गूंथी हुई आटे को १०-१५ मिनिट रेस्ट करने रखें। १५ मिनिट के बाद आटे से परांठा बेल लें। जैसे हम Normal परांठा बेलते हैं। उसी प्रकार परांठा बेल लें।
* गैस में तवा रखें। तवा गरम होने दें। गरम तवा में थोड़ा सा तेल डालें। फिर बेली हुई परांठा को तवा में डालें। और अल्टा-पल्टा कर सेक लें। सेकते समय परांठा में थोड़ा तेल डालें। और अच्छी तरह सेक लें। परांठा सेंकने के बाद परांठे को दही, चटनी या सॉस के साथ खाने के लिए सर्व करें।
धन्यवाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें