बेसन की सब्जी

सामग्री:-

१. १ प्लेट बेसन

२. हरी मिर्च बारीक कटी हुई

३. २ प्याज बारीक कटी हुई

४. २-३ टमाटर बड़े कटे हुए

५. हरी धनिया बारीक कटी हुई

६. ५-६ हरी मिर्च बारीक कटी हुई

७. तेल

८. राई, जीरा

९. स्वादानुसार नमक

१०. हल्दी पाउडर

विधि:- गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल गरम होने दें। गरम तेल में राई, जीरा, हरी मिर्च और प्याज डालें। और अच्छी तरह भून लें। सभी को अच्छे से भूनने के बाद बेसन डालें। और कम गैस में भून लें। क़रीब २-३ मिनिट तक भूनें जब तक कि बेसन से खूसबू ना आने लगें तब तक भून लें। बेसन को भूनने के बाद बेसन में पानी डालें। इसी में नमक, टमाटर, हल्दी पाउडर डालें। और २-३ मिनिट मिडियम गैस में पका लें।

३ मिनिट के बाद हरी धनिया डालें। और गैस बंद कर दें। इस बेसन की सब्जी को गरमागरम ही खाने के साथ खाने के लिए सर्व करें।

                                   धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्याज पत्ते की परांठा

ढोकला रेसिपी

अंडे के पराठे