गोभी चावल ताहेरी

सामग्री:-

१. २ छोटे प्लेट चावल भिगोएं हुए

२. २ छोटे प्लेट गोभी

३. १ प्याज बारीक कटी हुई

४. लौंग, इलायची, काली मीरज, जीरा

५. तेल

६. हरी धनिया बारीक कटी हुई

७. लाल मिर्च पाउडर

८. हल्दी पाउडर

९. स्वादानुसार नमक

विधि:- गैस में एक कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल गरम होने दें। गरम तेल में लौंग, काली मीरज, तेजपत्ता, प्याज बड़े कटे हुए डालें। और हल्का भूरा होने तक भून लें। 

* प्याज भूनने के बाद लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालें। और सभी को अच्छे से पका लें। सभी को अच्छे से पकाने के बाद उसमें ही बारीक कटी हुई टमाटर डालें। टमाटर में ही गोभी डालें। और १-२ मिनिट पका लें। 

* २ मिनिट के बाद भिगोएं हुए चावल डालें। और‌ करीब ३० सेकंड चावल को पका लें। फिर गरम पानी डालें। और चावल के पकते तक चावल को पका लें

* चावल पकने के बाद चावल में बारीक कटी हुई हरी धनिया डालें। और गैस बंद कर दें। इस चावल को गरमागरम ही रायता के साथ खाने के लिए सर्व करें। 

                                   धन्यवाद

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्याज पत्ते की परांठा

ढोकला रेसिपी

अंडे के पराठे