संदेश

सितंबर, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भरा हुआ करेला

चित्र
सामग्री:-            १. आधा किलो बड़े करेला            २.१ प्लेट मूंगफली भून कर कुटी हुई            ३. १ टमाटर बारीक कटी हुई            ४. १ प्याज बारीक कटी हुई            ५. १/२ टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर            ६. १/२ टेबल स्पून हल्दी पाउडर            ७. स्वादानुसार नमक            ८. हरी धनिया बारीक कटी हुई            ९. तेल विधि:- करेला को बीच से काॅट लें। कांट कर करेला के अंदर की सभी बीज निकाल लें। बीज निकाल कर करेला को अच्छे से साफ कर लें। फिर करेला में नमक लगा लें। नमक लगाने के बाद आधा घंटा रेस्ट करने रख दें। आधा घंटा के बाद कुकर में पानी डालें। कुकर के अंदर कुकर की ही डब्बा रखें। डब्बा के अंदर करेला को डाले। और ढक्कन लगा कर १ सीटी पका लें। पकाने के बाद गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल में प्याज, टमाटर,हरी धनिया डालें और ३० सेकंड पका लें। फिर उसमें ही लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, मूंगफली और नमक डालें। और १ मीनीट पका लें। १ मीनीट के बाद गैस बंद कर लें। फिर करेला में मूंगफली की स्टफिऺग भर लें। इसी तरह बाकी के करेला में भी स्टफिंग भर लें। फिर भरे हुए कर

तीर॑गा मोदक

चित्र
सामग्री:-           १. १ पांव मैदा           २. कलर (हरा कलर और ओरे॑ज कलर)           ३. १/२ टेबल स्पून अजवाइन           ४. डालडा           ५. तेल तलने के लिए           ६. स्टफिंग के लिए, गूढ़           ७. दूध           ८. काजू, बादाम, मूंगफली, मनूका,इलाय इ           ९. कच्चा नारियल कद्दूकस की हुई   विधि:- एक प्लेट में मैदा आटा डाले। आटे में अजवाइन और २ टेबल स्पून डालडा डाले और सभी को अच्छे से मिक्स कर लें। मिक्स करने के बाद आटे को तीन भागों में बांट लें। एक भाग में थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और आटा गूंथ लें फिर दूसरी भाग में हरा कलर डाले। कलर में थोड़ा सा पानी डालें और अच्छे से मिक्स करते हुए आटा गूंथ लें। इसी तरह तीसरी भाग के आटा को भी ओरे॑ज कलर डालकर आटा गूंथ लें। इस तरह तीनों भी आटा गूंथ लें। तीनों आटा गूंथने के बाद आटो को ढक कर रखें।               स्टफिंग के लिए गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में कद्दूकस की हुई नारियल डालें। नारियल में ही १ कप दूध डालें। और २-३ मीनीट कम गैस में भून लें ३ मीनीट के बाद गूढ़, काजू,बादाम, मनूका, इलायची भूंज कर कुटी हुई मूंगफली यह सब डाले और म

कद्दू का भर्ता

चित्र
सामग्री:-            १. प्लेट दही            २. आधा किलो कद्दू            ३. १ कच्चा नारियल            ४. १ प्लेट भूंज कर बारीक की हुई मूंगफली            ५. घी या तेल            ६. १ टेबल स्पून चीनी            ७. स्वादानुसार नमक            ८. ३-४ हरी मिर्च बड़ी कटी हुई            ९. हरी धनिया बारीक कटी हुई            १०. राई,जीर,करी पत्ता, और हींग विधि:- कद्दू को छीलकर एक कढ़ाई में रखें। कढ़ाई में आधा कप के करीब पानी डालें और फिर उस कढ़ाई को गैस में रखें और कम गैस में करीब ६-७ मीनीट ढक कर पकने दें। ७ मीनीट के बाद कद्दू को मसल कर बारीक कर लें। फिर कद्दू में दही, नारियल, धनिया, मूंगफली, चीनी, नमक डालें और सभी को अच्छे से मिक्स कर लें। फिर गैस में एक छोटा सा बर्तन रखें बर्तन में घी या फिर तेल डालें और गरम होने दें। तेल गरम होने के बाद तेल में राई-जीरा, करी पत्ता, हींग और हरी मिर्च डालें। और ३० सेकंड पका लें। ३० सेकंड के बाद उस तेल को मिक्स की हुई कद्दू में डालें। और फिर खानें के साथ भर्ता को सर्व करें।                                       धन्यवाद

पतरानी मच्छी

चित्र
सामग्री:-           १. आधा किलो बिना कांटों वाली मच्छी           २. १ कच्चा नारियल           ३. ५-६ लहसुन की करी           ४. १/२ टेबल स्पून जीरा           ५. ५-६ हरी मिर्च           ६. १ तूकडा अदरक           ७. स्वादानुसार नमक           ८. १ प्लेट हरी धनिया           ९. केला के पत्ते           १०. १/२ टेबल स्पून हल्दी पाउडर           ११. १/२ टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर विधि:- एक मिक्सी के बर्तन में नारियल, हरी मिर्च, जीरा, लहसुन, अदरक, हरी धनिया, और नमक डालें और चटनी तैयार कर लें। फिर मच्छी में नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें और सभी को अच्छे से मिक्स कर लें मिक्स की हुई मच्छी में चटनी लपेट लें। सभी बाजू में अच्छे से चटनी लपेट लें। चटनी लपेटने के बाद केला के पत्ते में रखें। और पत्ते को अच्छी तरह फोल्ड कर लें। फोल्ड करने के बाद गैस में एक बर्तन रखें बर्तन में पानी डालें। पानी के ऊपर इडली की सांचा या फिर कोई भी छेद वाली थाली रखें। थाली में पत्ते में फोल्ड की हुई मच्छी रखें। इसी तरह बाकी के मच्छी भी रखें। और ढक कर करीब १५-२० मीनीट low मिडीयम गैस में पकाएं। २० मीनीट क

अंडा चावल कटोरी

चित्र
सामग्री:-          १. २ अंडा          २. १ प्लेट पका हुआ चावल          ३. १ टमाटर बारीक कटी हुई          ४. १ प्याज बारीक कटी हुई          ५. ५-६ हरी मिर्च बारीक कटी हुई          ६. तेल          ७. १ प्लेट मैदा आटा          ८. स्वादानुसार नमक          ९. हल्दी पाउडर विधि:- एक बड़े प्लेट में मैदा आटा डाले। आटे में नमक और १-२ टेबल स्पून तेल डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर आटा गूंथ लें जैसे रोटी के लिए आटा गूंथते है उसी तरह आटा गूंथ लें। फिर आटे को १५-२० मीनीट ढक कर रखें फिर गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल में हरी मिर्च प्याज, टमाटर डालें और ३० सेकंड पकने दें। ३० सेकंड के बाद तेल में अंडा फोड़ कर डालें। और १-२ मीनीट मिडीयम गैस में पका लें। फिर अंडे में नमक, हल्दी पाउडर और चावल डालें। और सभी को अच्छे से मिक्स करते हुए पका लें। फिर गैस बंद कर दें। फिर गूंथे हुए आटे की बड़ी रोटी बेल लें इस तरह २ रोटी बना लें। रोटी बनाने के बाद एक रोटी को टिफीन के अंदर रखे। रोटी के ऊपर चावल डालें। चावल के ऊपर दुसरी बड़ी रोटी रखें। और सभी बाजू से अच्छे से फोल्ड कर लें। फोल्ड करन

आलू भटूरा

चित्र
सामग्री:-          १. १ प्लेट मैदा आटा         २. स्वादानुसार नमक         ३. २ टेबल स्पून सूजी         ४. २ टेबल स्पून दही         ५. तेल         ६. आलू की चटनी विधि:- एक  बड़े प्लेट में मैदा आटा डाले। आटे में नमक, सूजी, दही और १ टेबल स्पून तेल डालें और सभी को अच्छे से मिक्स कर लें। फिर थोड़े-थोड़े पानी डालकर आटा गूंथ लें। जैसे रोटी बनाने के लिए आटा गूंथते है उसी तरह आटा गूंथ लें। फिर गूंथे हुए आटे को १-२ घंटा ढक कर रखें। २ घंटे के बाद गैस में तेल गरम करने रखें। और पूरी बेल लें। जैसे घर में पूरी बेलते है उसी तरह पूरी बेल लें। पूरी बेलने के बाद गरम तेल में पूरी को तल लें। तलते समय थोड़ा पूरी के ऊपर चम्मच रखतें जाएं ताकि पूरी अच्छी तरह फूल सके इस तरह पूरी तल लें। पूरी तलने के बाद पूरी को आलू के चटनी के साथ सर्व करें।                                        धन्यवाद

सेप फ्रेंच फ्राइज

चित्र
सामग्री:-        १. २ बड़े तुकडे में कटी हुई सेप        २. चूटकी भर हल्दी पाउडर        ३. चूटकी भर लाल मिर्च पाउडर        ४. स्वादानुसार नमक        ५. १-२ टेबल स्पून चावल आटा        ६. तेल विधी:- एक प्लेट में कटी हुई सेप डालें। सेप में नमक, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें और सभी को अच्छे से मिक्स कर लें। मिक्स करने के बाद सूखा आटे में डालें और आटे में अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर गरम तेल में हल्का भूरा होने तक तल लें। तलने के बाद साॅस के साथ सर्व करें।                                     धन्यवाद

मोदक

चित्र
सामग्री:-          १. १/२ किलो मैदा         २. १ टेबल स्पून कद्दूकस किया हुआ गूढ़         ३. ६-७ बादाम बारीक कीया हुआ         ४. ६-७ काजू बारीक कीया हुआ         ५. १/२ प्लेट मनूका         ६. १ कच्चा नारियल कद्दूकस किया हुआ         ७. तेल तलने के लिए         ८. २-३ जलेबी की कलर         ९. दूध विधी:- मैदा आटे की ३ बराबर पार्ट कर लें। एक पार्ट में १ कलर डाले। और आटा गूंथ लें इसी तरह २ अलग-अलग कलर डाले। और आटा गूंथ लें इसी तरह अलग-अलग कलर डालकर आटा गूंथ लें। फिर गूंथे हुए आटे को १०-१५ मीनीट ढक कर रखें। फिर गैस में एक कढ़ाई रखें। कढ़ाई में कद्दूकस किया हुआ नारियल, गूढ़, बादाम, काजू,मनका, और। दूध डालें और १-२ मीनीट पका लें। २ मीनीट के बाद गैस बंद कर दें। और इसे १ प्लेट में निकाल लें। फिर गूंथे हुए आटे में से छोटी सी लोई लें। लोई से छोटे-छोटे पूरी बना लें। पूरी के अंदर नारियल की स्टफीऺग डाले और फोल्ड कर दे। इसी तरह बाकी के मोदक बना लें। सभी मोदक बनाने के बाद मोदक को मिडीयम गैस में ८-१० मीनीट तल लें। तलने के बाद इसे एक प्लेट में सर्व करें। ए खाने में बहुत ही अच्छा लगता है।      

अंडा पनीर

चित्र
सामग्री:-           १. २ अंडा          २. स्वादानुसार नमक          ३. पनीर तली हुई          4. तेल विधी:- एक कटोरी में अंडा फोड़ कर डालें। फोड़ी हुई अंडा में नमक डालें। और अच्छे से फेंट लें। फिर गैस में एक  स्टील की बड़ी चम्मच रखें। और गरम होने दें। चम्मच गरम होने के बाद चम्मच में तेल डालें। तेल में फेंटी हुई अंडा डालें। करीब २ टेबल स्पून डालें। और चम्मच को गोल-गोल घुमाते हुए पकाऐ ताकि सभी जगह से अंडा पक जाए। पकने के बाद अंडे के ऊपर पनीर रखें। और थोड़ा फोल्ड करते हुए चम्मच से निकाल लें और प्लेट में सर्व करने के लिए रखें। इसी तरह बाकी के अंडा भी पका लें। और गरमागरम ही सर्व करें।                                   धन्यवाद