दाल पालक


सामग्री:-

१. पकाएं हुए दाल

२. आधा किलो पालक बारीक कटी हुई

३. ६-७ लाल खड़े मिर्च

४. राई, जीरा, करीपत्ता

५. स्वादानुसार नमक

६. हल्दी पाउडर

७. तेल

८. २-३ टमाटर बारीक कटी हुई

विधि:- गैस में एक बड़े बर्तन रखें। बर्तन में तेल डालें। तेल में ही राई, जीरा, लाल खड़े मिर्च, करी पत्ता डालें और इसी में पालक, टमाटर डालें। और १-२ मिनिट पका लें।

* २ मिनिट के बाद नमक और हल्दी पाउडर डालें। और फिर से एक मिनिट पका लें।

* एक मिनिट के बाद पकाई हुई दाल डालें। और १-२ मिनिट फिर से पका लें। २ मिनिट के बाद गैस बंद कर दें। और इस दाल को गरमागरम ही चावल या रोटी के साथ खाने के लिए सर्व करें।

                                   धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्याज पत्ते की परांठा

ढोकला रेसिपी

अंडे के पराठे