संदेश

अगस्त, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इडली

चित्र
  सामग्री:- १. ३ छोटे प्लेट चावल २. १ छोटे प्लेट बिना छिल्के वाली उड़द दाल ३. १ टेबलस्पून मैथी दाना ४. स्वादानुसार नमक ५. १/२ टेबलस्पून बेकिंग सोडा ६. तेल विधि:- चावल, दाल और मैथी को 8 घंटे के लिए अलग-अलग प्लेट में भिगोकर रखें। * 8 घंटे के बाद सभी को मिक्सी की सहायता से पीस कर बेटर तैयार करें। बेटर बहुत ज्यादा गाड़ा या बहुत ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए * सभी बेटर को एक बड़े बर्तन में डालकर मिक्स कर लें। * मिक्स की हुई बेटर को 10-15 घंटा के लिए गरम जगह पर रखें।  * ठंडी के मौसम हैं तो बेटर की बर्तन को टोवेल में  लपेट कर रखें। इससे बेटर को गरमाहट मिलती हैं। * 15 घंटा के बाद बेटर में नमक डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। * इडली बनाने के लिए इडली की बर्तन में पानी डालकर गरम करने रखें।  * इडली की सांचा में तेल लगा लें।  * एक छोटे प्लेट में 2 टेबलस्पून तेल डालें।  * तेल में बेकिंग सोडा डालें। और मिक्स कर लें।  * बेकिंग सोडा वाले तेल को बेटर में डालें। और बेटर को हल्के हाथ से चम्मच की सहायता से मिक्स कर लें। * इडली की सांचा में बेटर डालें। और इस बेटर वाले सांचा को गरम करते हुए इडली की बर्तन में रख

गेहूं आटे की मोदक

चित्र
  सामग्री:- १. १५० ग्राम गेहूं आटा २. ५० ग्राम सूजी ३. ५० ग्राम भून कर बारीक की हुई मूंगफली ४. ३-४ इलायची की पावडर ५. ५० ग्राम चीनी ६. तेल विधि:- एक प्लेट में आटा लें। आटे को अच्छी तरह गूंथ कर डो तैयार करें। डो को १०-१५ मीनीट रेस्ट करने रखें।  * गैस में एक बर्तन रखें। बर्तन में पानी डालें। पानी में चीनी डालें। और चासनी बना लें। चासनी में इलायची की पावडर डालें। और पकने दें।  * दूसरी गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में घी डालें। घी में सूजी डालें। और हल्का भूरा होने तक भून लें।  * पकती हुई चासनी में मूंगफली और सूजी डालें। और १-२ मीनीट पकने दें। २ मीनीट के बाद गैस बंद कर दें।  * डो की छोटी-छोटी पूरी बेल लें। पूरी में सूजी की स्टफिऺग डालकर मोदक की आकार का बना लें। * मोदक बनाने के बाद तल लें। इसी तरह सभी मोदक बना लें।                                        धन्यवाद

चॉकलेट मोदक

चित्र
 सामग्री:- १. ५० ग्राम कोको पावडर २. ५० ग्राम गूढ़ ३. ५० ग्राम भूनी हुई मूंगफली ४. चूटकी भर नमक ५. ५० ग्राम पीसी हुई चीनी ६. ५० ग्राम कद्दूकस किया हुआ नारियल ७. १५० ग्राम मैदा विधि:- एक बड़े प्लेट में मैदा, कोको पाउडर, नमक और चीनी डालें। और अच्छी तरह मिक्स करते हुए डो तैयार कर लें।  * गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में कद्दूकस किया हुआ नारियल, मूंगफली और गूढ़ डालें। और १-२ मीनीट तक लगातार चम्मच चलाते हुए पकाएं। * गूंथी हुई डो को दो छोटे-छोटे लोई बना लें। पूरी को बेले और मोदक की सांचा में दोनों पूरी को अलग-अलग मोल्ड में रखें। और एक सांचा में स्टफि॑ग डालें। और सांचा को फोल्ड करें। फोल्ड होने के बाद मोदक को आराम से निकाल लें। इसी तरह बाकी के मोदक भी बना लें।  * बनाईं हुई मोदक को वोवन में या कुकर में पका लें। जैसे केक को पकाते हैं। उसी तरह पका लें। मोदक पकने के बाद गैस बंद कर दें। और मोदक को खाने के लिए सर्व करें।                                        धन्यवाद

कलर फूल मोदक

चित्र
Laxmi Majagahe   सामग्री:- १. २०० ग्राम मैदा २. लाल  फूड कलर ३. हरा फूड कलर ४. १ प्लेट चना दाल ५. ३-४ इलायची की पावडर ६. १/२ प्लेट चीनी विधि:- मैदा आटा को तीन अलग-अलग प्लेट में रखें। पहले प्लेट में लाल कलर डालें। दूसरे प्लेट में हरा कलर डालें और तीसरे प्लेट में कूछ भी नहीं डालना हैं। * तीनों प्लेट में थोड़े-थोड़े करके पानी डालें और आटा गूंथ लें। गूंथे हुए आटा को ढक कर रखें। * दाल को कुकर में ३-४ सीटी आने तक पका लें। पकाएं हुए दाल को गरम ही मिक्सी की सहायता से मिक्स कर लें।  * मिक्स किया हुआ दाल को एक बर्तन में पकने के लिए डालें।  दाल में ही चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह पका लें।  * पकाएं हुए दाल को ठंडा होने दें।  * गूंथे हुए आटे की पूरी की आकार की रोटी बेल लें।  * बेली हुई रोटी में पकाएं हुए दाल की स्टफिंग डालें और रोटी को नीचे से फोल्ड करते हुऐ मोदक की आकार की बना लें। इसी तरह सभी बाकी के भी मोदक बना लें।                                          धन्यवाद

उखड़ी चा मोदक

चित्र
  सामग्री:- १. १ प्लेट चावल आटा २. २ टेबलस्पून घी ३. चूटकी भर नमक ४. ५० ग्राम गूढ़ ५. ५० ग्राम कद्दूकस किया हुआ नारियल ६. ५० ग्राम भूनी हुई मूंगफली ७. ३-४ इलायची पाउडर विधि:- गैस में एक बर्तन में एक प्लेट पानी को गरम करने रखें। पानी में नमक और घी डालें। और पानी को उबाल आने दें। पानी उबाल आने के बाद पानी में चावल आटा डालें। आटे को अच्छी तरह चम्मच चलाते हुए १ मीनीट पकाएं एक मीनीट के बाद गैस बंद कर दें। * पकाएं हुए आटे को अच्छी तरह मसल-मसल कर डो तैयार करें। डो को ढक कर रखें।  * गैस में एक कढ़ाई रखें। कढ़ाई में कद्दूकस की हुई नारियल, मूंगफली बारीक कीया हुआ, इलायची पाउडर और गूढ़ डालकर १-२ मीनीट कम गैस में चम्मच चलाते हुए पका लें। और गैस बंद कर दें।  * तैयार किया हुआ डो की पूरी की आकार की रोटी बना लें। रोटी के अंदर बनाईं हुई नारियल और गूढ़ की स्टफिऺग भरे। और फोल्ड करते हुए स्टफिंग को अंदर डालें। और मोदक की आकार के बना लें।  * सभी मोदक बना कर पानी की वाफ में पका लें।                                     धन्यवाद

बेसन की मोदक

चित्र
  सामग्री:-          १. ३०० ग्राम बेसन          २. २०० ग्राम चीनी          ३. १०० ग्राम मलाई          ४. तेल या घी          ५. १/२ टेबलस्पून इलायची पाउडर          ६. ५० ग्राम बादाम बारीक कटी हुई विधि:- गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में बेसन डालें। और हल्का भून लें हल्का ब्राउन होने तक। * भूनी हुई बेसन में मलाई डालें। और डो बना लें। * गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल गरम करें। गरम तेल में भूनी हुई बेसन की डो डालें। और ३-४ मीनीट तक पका लें। * गैस में फिर से एक कढ़ाई रखें। कढ़ाई में चीनी और पानी डालें। और पतला चासनी बना लें। चासनी में इलायची पाउडर डालें। और भूनी हुई बेसन डालें। और अच्छी तरह मिक्स करते हुए पकाएं * बेसन को चासनी में पकाने के बाद इसे थाली में निकाल लें। और हल्का गरम में ही मोदक की आकार की लड्डू की तरह बना लें। * इसी तरह बाकी मोदक भी बना लें। मोदक बनाने के बाद मोदक को १०-१५ दिन तक रख कर खा सकते हैं।                          धन्यवाद

चकली फूल मोदक

चित्र
सामग्री:-             १. १५० ग्राम बेसन             २. ५० ग्राम गेहूं आटा             ३. ५० ग्राम चावल आटा             ४. १/२ टेबलस्पून हल्दी पाउडर             ५. २ टेबलस्पून अदरक, लहसुन, करीपत्ता, हरी मिर्च की पेस्ट             ६. तेल             ७. २ टेबलस्पून दही             ८. स्वादानुसार नमक             ९. १०० ग्राम सूजी            १०. २५ ग्राम बारीक कटी हुई बादाम            ११. केसर            १२. ५० ग्राम चीनी विधि:- एक बड़े प्लेट में बेसन, गेहूं आटा, चावल आटा, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च की पेस्ट, दही और नमक डालें। और सभी को अच्छे से मिक्स करते हुए आटा गूंथ लें। गूंथी हुई आटे को १० मीनीट रेस्ट करने के लिए रखें। * गैस में कढ़ाई रखें कढ़ाई में सूजी डालें। सूजी को हल्का भूरा होने तक भून लें। * गैस में एक बर्तन रखें। बर्तन में चीनी और पानी डालें। और चासनी बना लें। चासनी में केसर, बादाम डालें। और पकने दें। पकी हुई चासनी में भूनी हुई सूजी डालें। और लगातार चम्मच चलाते हुए १ मीनीट पका लें। १ मीनीट के बाद गैस बंद कर दें।  * गूंथी हुई आटे को छोटे-छोटे पूरी की आकार की रोटी बना लें। * बनाईं हुई

वेजिटेबल सूप

चित्र
सामग्री:-        १. १ प्लेट बारीक कटी हुई गाजर        २. १ प्लेट बारीक कटी हुई पत्ता गोभी        ३. १ प्लेट हरी प्याज की पत्ते बारीक कटी हुई        ४. २ टमाटर बारीक कटी हुई        ५. १/२ टेबलस्पून काली मिर्च पाउडर        ६. १-२ हरी मिर्च बारीक कटी हुई        ७. स्वादानुसार नमक        ८. १ निंबू की रस        ९. ६-७ करी लहसुन बारीक कटी हुई विधि:- गैस में एक बड़े बर्तन रखें। बर्तन में पानी डालें। पानी को उबाल आने दें।  * पानी में उबाल आने के बाद गाजर, पत्ता गोभी, प्याज, टमाटर, कालीमिर्च पाउडर, नमक निंबू की‌ रस और लहसुन डालें। और ७-८ मीनीट पकाएं। ८ मीनीट के बाद गैस बंद कर दें और गरमागरम ही सूप सर्व करें।                                       धन्यवाद

नारियल की मोमोज

चित्र
  सामग्री:- १. १५० ग्राम मैदा २. ५० ग्राम चीनी ३. ५० ग्राम कच्चा नारियल कद्दूकस किया हुआ ४. ५० ग्राम भूनी हुई मूंगफली विधि:- एक प्लेट में मैदा डालें। और मैदा की डो बना लें। * गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में नारियल, चीनी और मूंगफली डालें और १-२ मीनीट चीनी घुलने तक पका लें। २ मीनीट के बाद गैस बंद कर लें और ठंडा होने दें। * डो की छोटे-छोटे पतला पूरी बना लें। * पूरी में नारियल की स्टफिऺग भरें। और मोदक की तरह आकार बना लें। स्टफिऺग को अंदर डालते हुए पूरी को फोल्ड करते जाएं मोमोज की आकार बन जाएगी। * मोमोज बनाने के बाद पानी की वाफ में १५-२० मीनीट पका लें। पकाते वक़्त गैस का फैम कम रखें। २० मीनीट के बाद गैस बंद कर दें। और गरमागरम ही खाने के लिए सर्व करें।                                         धन्यवाद

चायनीस फ्राय राइस

चित्र
  सामग्री:-            १. १ प्लेट पकाया हुआ चावल            २. १५० ग्राम पत्ता गोभी बारीक कटी हुई            ३. ५० ग्राम सिमला मिर्च बारीक कटी हुई            ४. तेल            ५. ५० ग्राम बीन्स बारीक कटी हुई            ६. १ टेबलस्पून अदरक, लहसुन और हरी मिर्च की पेस्ट            ७. ५-६ करी लहसुन बारीक कटी हुई            ८. १ छोटा तूकडा अदरक बारीक कटी हुई            ९. २ टेबलस्पून टोमैटो सॉस           १०. २ टेबलस्पून चीली सॉस           ११. २ टेबलस्पून वीनेगर            १२. २ टेबलस्पून सोया सॉस           १३. स्वादानुसार नमक विधि:- गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल में अदरक, लहसुन डालें। इन्हें हल्का ब्राउन होने तक पका लें। फिर हरी मिर्च की पेस्ट डालें। पेस्ट में पत्ता गोभी, सीमला मिर्च, सोया सॉस, टोमैटो सॉस, वीनेगर, चीली सॉस और नमक डालें। और सभी को मिक्स करते हुए १ मीनीट पका लें। १ मीनीट के बाद पका हुआ चावल डालें। और ३० सेकंड पका लें। ३० सेकंड के बाद गैस बंद कर दें। और गरमागरम ही खाने के लिए सर्व करें।                                  धन्यवाद

कटहल की सब्जी

चित्र
  सामग्री:-            १. ४०० ग्राम कटहल कटी हुई            २. २ टमाटर की पेस्ट            ३. भूनी हुई प्याज, अदरक, लहसुन की पेस्ट            ४. स्वादानुसार नमक            ५. ४-५ टेबलस्पून सरसों की तेल            ६. तलने के लिए साधा तेल            ७. १/२ टेबलस्पून हल्दी पाउडर            ८. १ टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर            ९. १ टेबलस्पून धनिया पाउडर           १०. १/२ टेबलस्पून गरम मसाला          ११. १/२ टेबलस्पून जीरा, २ दालचीनी, तेज पत्ता, बड़ी इलायची विधि:- कटहल में हल्दी पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करके १५ मीनीट रखें। * गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में साधा तेल डालें। और कटहल को हल्का भूरा होने तक तल लें। * दूसरी कढ़ाई में सरसों की तेल डालें। तेल में जीरा, दालचीनी, तेज पत्ता, इलायची डालें। फिर टमाटर की पेस्ट डालें। पेस्ट में ही लाल मिर्च पावडर, हल्दी पाउडर, नमक, धनिया पाउडर डालें। और ३-४ मीनीट पका लें।  * ४ मीनीट के बाद प्याज की पेस्ट डालें। पेस्ट को ५-६ मीनीट पकाएं ६ मीनीट के बाद तली हुई कटहल डालें। और अच्छी तरह मिक्स करते हुए १-२ मीनीट पकाएं। २ मीनीट के बाद १/२ ग्लास पानी

कड़ी चावल पकोड़ा

चित्र
सामग्री:-                      १. २-३ कप दही              २. स्वादानुसार नमक              ३. हल्दी पाउडर               ४. लाल मिर्च पाउडर               ५. करी पत्ता, जीरा, राई               ६. तेल                ७. लहसुन की कली बारीक कटी हुई                ८. १ प्याज बारीक कटी हुई                ९. १ टमाटर बारीक कटी हुई                १०. १ सीमला मिर्च बारीक कटी हुई                ११. १/२ टेबल स्पून ब्रेकिंग सोडा                १२. १/२ टेबल स्पून ब्रेकिंग पावडर                १३. १/२ टेबल स्पून अजवाइन                १४. १ प्लेट चावल आटा                १५. १ प्लेट से थोड़ा ज्यादा बेसन                १६. १०-१५ हरी मिर्च बारीक कटी हुई                १७. पका हुआ चावल विधी:- दही में हल्दी पाउडर और बेसन डालें और अच्छे से फेंट लें। फिर एक बड़े प्लेट में चावल आटा, बेसन, नमक, अजवाइन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, प्याज, टमाटर, सीमला मिर्च, ब्रेकिंग सोडा, ब्रेकिंग पावडर, हरी मिर्च इन सबको डाले और सभी को अच्छे से मिक्स कर लें। फिर एक बड़े कुकर का डब्बा लें। डब्बे में तेल लगा लें

मांगों परांठा

चित्र
सामग्री:-           १. ३ पका हुआ आम           २. १ प्लेट गेहूं आटा           ३. १/२ टेबल स्पून अजवाइन           ४. स्वादानुसार नमक           ५. तेल विधी:- एक बड़े प्लेट में गेहूं आटा डाले। आटे में ही अजवाइन और नमक डालें। और सभी को अच्छे से मिक्स कर लें। फिर आम को छीलकर पीसेस कर लें। फिर उन पीसेस को मिक्सी की सहायता से मिक्स कर लें। आम की रस बना लें। फिर मिलाये हुए आटे में थोड़े-थोड़े करके आटा में डालें और आटा गूंथ लें। जैसे रोटी बनाने के लिए आटा गूंथते है उसी प्रकार आटा गूंथ लें। आटा गूंथने के बाद आटे में २-३ टेबल स्पून तेल लगा लें। तेल लगाने के बाद आटे को करीब १० मीनीट ढक कर रखें। १० मीनीट के बाद आटे में से थोड़ा आटा लें कर जैसे हम चौकोन परांठा बेलते है उसी तरह परांठा बेल लें। और तवा में थोड़ा तेल डालकर परांठा पल्टा कर सेक लें। इसी तरह बाकी के भी परांठा बना लें। और परांठा को गरमागरम ही आम के रस , सब्जी, आचार या दही के साथ सर्व करें।                                   धन्यवाद  

अनार सूजी केक

चित्र
सामग्री:- १. २ कप दूध              २. २ अंडा              ३. १/२ टेबल स्पून ब्रेकिंग सोडा              ४. १/२ टेबल स्पून ब्रेकिंग पावडर              ५. १ टेबल स्पून दी या डालडा              ६. १ प्लेट पीसी हुई चीनी              ७. १ प्लेट सूजी विधी:- एक बड़े प्लेट में डालडा डाले और डालडा को चम्मच से फेंट लें फिर एक प्लेट में अंडा फोड़ कर डालें और अंडे को करीब २ मीनीट अच्छे से फेंट लें फेंटी हुई अंडे को धोडे-धोडे करके फेंटी हुई डालडा में डालें और दोनों को अच्छे से फेंट लें। फिर एक थाली में सूजी छान लें उसी थाली में चीनी, ब्रेकिंग सोडा, और ब्रेकिंग पावडर छान लें। छनी हूई सूजी और चीनी को फेंटी हुई अंडा में थोड़े-थोड़े करके डालें और बेटर बना लें। बेटर बनाते समय दूध भी डाले और थीक बेटर बना लें फिर एक टीफीन में तेल लगा लें। तेल लगाने के बाद थोड़ा सा सूजी डाले। और पुरे डब्बे में फैला लें। फिर डब्बे में बेटर डाले और डब्बे को जमीन से थोड़ा ठोक लें। ताकि बेटर पुरी तरह से सेट हो जाएं। फिर इडली की बर्तन लें। बर्तन में रेत डालें और रेत के ऊपर एक प्लेट रखें प्लेट के ऊपर बेटर वाले टीफीन रखे

ओमलेट बर्गर

चित्र
सामग्री:-             १. २ ब्रेड             २. १ अंडा             ३. १ प्याज बारीक कटी हुई             ४. १ टमाटर गोल कटी हुई             ५. १ प्याज बारीक कटी हुई             ६. १ टमाटर बारीक कटी हुई             ७. १/२ टेबलस्पून सोंफ             ८. १/२ टेबलस्पून जीरा             ९. २ हरी मिर्च बारीक कटी हुई             १०. तेल             ११. पूदीना की चटनी             १२. टोमैटो सॉस             १३. स्वादानुसार नमक             १४. १०० ग्राम उबली हुई आलू विधि:- गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल गरम होने दें। तेल गरम होने के बाद तेल में जीरा, सोंफ, हरी मिर्च, आलू, नमक और हल्दी पाउडर डालें। और अच्छी तरह सभी को मिक्स करते हुए ३० सेकंड पका लें। * दुसरे गैस में तवा रखें। तवा में १ टेबलस्पून तेल डालें। तेल गरम होने दें। एक प्लेट में अंडे फोड़ कर डालें। अंडे में बारीक कटी हुई प्याज, टमाटर, हल्दी पाउडर और नमक डालें। और सभी को अच्छी तरह फेंट लें। फेंटने के बाद गरम तवा में थोड़ा सा तेल डालें। तेल तवा में फैला लें। फिर अंडे की फेंटी हुई बेटर डालें। बेटर को तवा में फैला लें। और पका लें।

अंडा भूरजी मैगी

चित्र
  सामग्री:-           १. २ पॉकेट मैगी           २. २ अंडा           ३. स्वादानुसार नमक           ४. १/२ टेबलस्पून हल्दी पाउडर           ५. ३-४ हरी मिर्च बारीक कटी हुई           ६. २ प्याज बारीक कटी हुई            ७. २ सिमला मिर्च बारीक कटी हुई           ८. २ पॉकेट मैगी मसाला           ९. २ टमाटर बारीक कटी हुई           १०. तेल विधि:- गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल में हरी मिर्च,प्याज, नमक, हल्दी पाउडर और अंडा फोड़ कर डालें। और १-२ मीनीट लगातार चम्मच चलाते हुए पका लें। और गैस बंद कर दें। * दूसरी गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, सिमला मिर्च, नमक और हल्दी पाउडर डालें। और ३० सेकंड पका लें। ३० सेकंड के बाद पानी डालें। पानी को उबाल आने दें। उबाली हुई पानी में मैगी और मैगी मसाला डालें। और २ मीनीट पकने दें। २ मीनीट के बाद बनाईं हुई अंडा भूरजी डालें और अच्छी तरह सभी को मिक्स करें। और गैस बंद कर दें। गरमागरम ही खाने के लिए सर्व करें।                                  धन्यवाद

बेसन मलाई की बर्फी

चित्र
सामग्री:-          १. ३०० ग्राम बेसन          २. २०० ग्राम चीनी          ३. १०० ग्राम मलाई          ४. तेल या घी          ५. १/२ टेबलस्पून इलायची पाउडर          ६. ५० ग्राम बादाम बारीक कटी हुई विधि:- गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में बेसन डालें। और हल्का भून लें हल्का ब्राउन होने तक। * भूनी हुई बेसन में मलाई डालें। और डो बना लें। * गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल गरम करें। गरम तेल में भूनी हुई बेसन की डो डालें। और ३-४ मीनीट तक पका लें। * गैस में फिर से एक कढ़ाई रखें। कढ़ाई में चीनी और पानी डालें। और पतला चासनी बना लें। चासनी में इलायची पाउडर डालें। और भूनी हुई बेसन डालें। और अच्छी तरह मिक्स करते हुए पकाएं। * बेसन पकने के बाद थाली में तेल लगाएं। तेल लगाने के बाद पकाई हुई चासनी वाली बेसन को डालें। और १ घंटा के लिए सेट करने रखें। १ घंटे के बाद खाने के लिए सर्व करें।                               धन्यवाद

पाव भाजी

चित्र
सामग्री:-                   1. २०० ग्राम आलू उबली हुई            2. १०० ग्राम मटर उबली हुई            3. जीरा, धनिया की पावडर            4. गरम मसाला            5. स्वादानुसार नमक            6. ५० ग्राम बीन्स            7. १ टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर            8. तेल            9. पाव           10. हल्दी पाउडर           11. १/२ टेबलस्पून जीरा           12. १/२ टेबलस्पून सोप           13. १/२ टेबलस्पून सरसों           14. टमाटर सॉस           15. अदरक, लहसून, हरी मिर्च की पेस्ट           16. २ प्याज बारीक कटी हुई विधि:- गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल में जीरा, सोंफ और सरसों डालें। उसी में पेस्ट डालें। पेस्ट को थोड़ा पका लें। फिर प्याज डालें। और हल्का भूरा होने तक भून लें। उसके बाद बीन्स डालें। और ३० सेकंड पका लें। ३० सेकंड के बाद जीरा, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर डालें। उसके बाद उबली हुई आलू और मटर, टमाटर सॉस डालें। और थोड़ा सा मॉस कर लें। मॉस करने के बाद पानी डालें। और २-३ मीनीट पका लें। ३ मीनीट के बाद गैस बंद कर दें। और पाव क