रसेदार मसाला बैंगन की सब्जी

सामग्री:-

१. आधा किलो बड़े कटे हुए बैंगन

२. २ आलू बड़े कटे हुए

३. अदरक, लहसुन जीरा और हरी धनिया की पेस्ट

४. २ टमाटर बारीक कटी हुई

५. लाल मिर्च पाउडर

६. हल्दी पाउडर

७. स्वादानुसार नमक

८. तेल

९. हरी धनिया बारीक कटी हुई

१०. गरम मसाला

११. तेजपत्ता

विधि:- गैस में बड़े बर्तन रखें। बर्तन में तेल डालें। और गरम होने दें । गरम तेल में तेजपत्ता डालें। इसी में अदरक, लहसुन जीरा और हरी धनिया की पेस्ट डालें। इस मसाला को अच्छे से पका लें। फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालें। और १-२ मिनिट अच्छे से पका लें। सभी मसालों को अच्छे से पकाने के बाद टमाटर डालें। और फिर से एक मिनिट पका लें।

* एक मिनिट के बाद कटी हुई आलू, बैंगन डालें। और कम से कम २-३ मिनिट ज्यादा गैस में पकाएं। ३ मिनिट के बाद जरूरत के हिसाब से पानी डालें। और २ मिनिट पका लें। २ मिनिट के बाद गरम मसाला और हरी धनिया डालें। और ३० सेकंड पका लें। फिर गैस बंद कर दें। इस सब्जी को चावल या रोटी के साथ खाने के लिए सर्व करें।

                                   धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्याज पत्ते की परांठा

ढोकला रेसिपी

अंडे के पराठे