पत्ता गोभी के परांठे


 सामग्री:-

१. १-२ प्लेट बारीक कटी हुई पत्ता गोभी

२. १ प्लेट  हरी धनिया बारीक कटी हुई

३. स्वादानुसार नमक

४. लाल मिर्च पाउडर

५. हल्दी पाउडर

६. तेल

७. गेहूं आटा गूंथ कर डो बनाईं हुई

विधि:- एक बड़े प्लेट में बारीक कटी हुई गोभी डालें। गोभी में ही हरी धनिया, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालें। और सभी को अच्छी तरह मिक्स कर लें। 

* आटे की डो से थोड़ी सी निंबू आकार की लोई लें। इस लोई को आटा में Deep करें। और थोड़ा सा बेल लें। इसे पूरी की आकार में बेल लें। बेली हुई रोटी में मिक्स की हुई स्टफिंग को डालें। और स्टफिंग को अंदर डालें और फोल्ड करते हुए गोल लोई बना लें। लोई में थोड़ी सी आटा डालें। और हल्के हाथ से रोटी बना लें। रोटी को तवा में डालें। और थोड़ा सा तेल डालकर परांठा की तरह सेक लें इसी तरह बाकी की परांठा बना और सेक लें। इस परांठा को दही, सॉस, चटनी या आचार के साथ खाने के लिए सर्व करें।

                                    धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैंगन मटर की सब्जी

आलू की कोफ्ते

प्याज पत्ते की परांठा