संदेश

जून, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गोभी मैगी रोल

चित्र
  सामग्री:- १. पत्ता गोभी के बड़े पत्ते २. १/२ प्लेट बारीक कटी हुई पत्ता गोभी ३. १/२ प्लेट सिमला मिर्च कटी हुई ४. २ हरी मिर्च बारीक कटी हुई ५. तेल ६. १ टेबलस्पून सोया सॉस ७. १ टेबलस्पून टोमैटो सॉस ८. २ मैगी ९. हरी धनिया बारीक कटी हुई १०. स्वादानुसार नमक ११. अदरक विधि:- गैस में एक बर्तन रखें। बर्तन में पानी डालें। पानी को गरम होने दें। गरम पानी में तेल और नमक डालें। इसी में मैथी को हल्का चूरा करके डालें। और १-२ मिनिट पका लें। २ मिनिट के बाद मैगी और पानी को अलग कर लें। * गैस में फिर से एक कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल में कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें। इसी में हरी मिर्च, सिमला मिर्च, पत्ता गोभी, सोया सॉस, टोमैटो सॉस, नमक, मैगी मसाला और पकाएं हुए मैगी डालें। और सभी को अच्छी तरह पका लें। १ मिनिट के बाद गैस बंद कर दें। और इसे प्लेट में निकालें। * गैस में एक बड़े बर्तन रखें। बर्तन में पानी डालें। और गरम होने दें। गरम पानी में पत्ता गोभी के बड़े पत्तो को डालें। और हल्का नरम होने तक पत्तों को पानी में पका लें।  * पकाएं हुए पत्ता गोभी में पकाएं हुए मैगी रखें। और इन्हें सभी तरफ से कंवर करत

उपमा

चित्र
सामग्री:- १. २५० ग्राम सूजी २. १ टमाटर बारीक कटी हुई ३. १ प्याज बारीक कटी हुई ४. ३-४ हरी मिर्च बारीक कटी हुई ५. जीरा, राई ६. हल्दी पाउडर ७. स्वादानुसार नमक ८. तेल ९. मूंगफली १०. करी पत्ता विधि:- गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल गरम कर लें। गरम तेल में जीरा, राई, हरी मिर्च, मूंगफली, प्याज, हल्दी पाउडर, नमक डालें। और पका लें। * उसमें ही भूनी हुई सूजी डालें। और इसमें ही टमाटर डालें। और अच्छी तरह पका लें। सूजी को पकाने के बाद गरम पानी डालें। और १-२ मिनिट पका लें। २ मिनिट के बाद गैस बंद कर दें। इस उपमा को गरमागरम ही खाने के लिए सर्व करें।                                   धन्यवाद

तली हुई आलू की मसालेदार सब्जी

चित्र
  सामग्री:- १. ४-५ उबली हुई आलू पीसेस की हुई २. तेल ३. अदरक, लहसुन, टमाटर, प्याज और मूंगफली की भूनकर पेस्ट ४. १/२ हल्दी पाउडर ५. १ लाल मिर्च पाउडर ६. स्वादानुसार नमक ७. तेज़ पत्ता, दालचीनी विधि:- गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल को गरम होने दें। गरम तेल में चूटकी भर हल्दी पाउडर डालें। इसी में आलू के पीसेस डालें। और हल्का भूरा होने तक तल लें। आलू तलने के बाद इसी तेल में तेज़ पत्ता, दालचीनी डालें। और प्याज की पेस्ट डालें। पेस्ट में ही नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर डालें। और भून लें। इसी में बाक़ी के बची हुई पेस्ट डालें। और १-२ मिनिट भून लें। २ मिनिट के बाद तली हुई आलू डालें। और सभी को अच्छी तरह मिक्स करते हुए पका लें। इसी में जरूरत के हिसाब से पानी डालें। और फिर से मिक्स करते हुए १-२ मिनिट पका लें। * २ मिनिट के बाद गैस बंद कर दें। और इस सब्जी को गरमागरम ही खाने के लिए सर्व करें।                               धन्यवाद

खरबूजे का जूस

चित्र
सामग्री:- १. खरबूजा २. २ टेबलस्पून चीनी ३. चूटकी भर नमक विधि:- खरबूजे को काटकर उनके बीज निकाल लें। बिज निकालकर छिल लें। छिली हुई खरबूजे की पीसेस कर लें। इन पीसेस को मिक्सी की बर्तन में डालें। इसी में चीनी नमक और १/२ कप पानी डालें। और मिक्स कर लें। * मिक्स की हुई खरबूजे की जूस को एक ग्लास में डालकर पीने के लिए सर्व करें।                                   धन्यवाद

लहसुन बटर सेंडविच

चित्र
सामग्री:- १. २ ब्रेड  २ बटर ३. कुटी हुई लहसुन ४. नमक  ५. कुटी हुई लाल मिर्च ६. बारीक कटी हुई प्याज  ७. बारीक कटी हुई सिमला मिर्च ८. तेल ९. टोमैटो सॉस विधि:- एक प्लेट में बटर डालें। बटर में लहसुन, नमक, कुटी हुई लाल मिर्च डालें। और सभी को अच्छी तरह मिक्स कर लें। * सभी को मिक्स करने के बाद इस बटर को ब्रेड में लगा लें। लगाईं हुई बटर वाले ब्रेड के ऊपर प्याज, सिमला मिर्च, कार्न रखें। * दूसरी ब्रेड को बेटर लगा लें। इसी ब्रेड के अपोजिट साइड में टोमैटो सॉस लगा लें। सॉस वाले ब्रेड को इस ब्रेड के ऊपर रखें। * गैस में तवा रखें। तवा में तेल और बटर डालें। फिर बनाएं ब्रेड को रखें। और प्रेस करते हुए ३० सेकंड पका लें। ३० सेकंड के बाद पल्टा लें। पलटाने के बाद फिर से ३० सेकंड पका लें। ३० सेकंड के बाद ब्रेड को निकाल लें। और गरमागरम ही खाने के लिए सर्व करें।                                         धन्यवाद

ब्रेड पिज्जा सेंडविच

चित्र
  सामग्री:- १. ब्रेड  २. बेटर ३. पिज्जा सॉस ४. चूटकी भर नमक ५. १ बारीक कटी हुई सिमला मिर्च ६. चीली फ्रेक्स  ७. चीज़ विधि:- २ ब्रेड में बटर लगा लें। जिस साइट में बटर लगाएं हैं उसके अपोजिट साइड में पिज्जा सॉस लगा लें। उसके ऊपर में प्याज रखें प्याज के ऊपर चीज़ ग्रेट करके डालें। उसके ऊपर में सिमला मिर्च रखें। सिमला मिर्च के ऊपर नमक और चीली फ्रेक्स डालें। और दूसरी बटर लगाएं हुएं ब्रेड में अपोजिट साइड में पिज्जा सॉस लगाएं। सॉस लगाईं हुई ब्रेड को पहले ब्रेड में रखें। और इन ब्रेड को गरम तवा में ३० सेकंड पका लें। ३० सेकंड के बाद पल्टा कर फिर से ३० सेकंड पका लें।  * ३० सेकंड के बाद गैस बंद कर दें। और इस सेंडविच को गरमागरम ही कोई भी काटकर खाने के लिए सर्व करें।                      ।      धन्यवाद

वेजिटेबल इडली रेसिपी

चित्र
सामग्री:- १. ३ प्लेट चावल २. १ प्लेट उड़द की दाल ३. १/२ प्लेट चना की दाल ४. २ टेबलस्पून पतला पोहा ५. १ टेबलस्पून मैथी दाना ६. नमक, टमाटर, हरी मिर्च, प्याज, हरी धनिया, सिमला मिर्च विधि:- चावल और दालों को ५-६ घंटे के लिए भिगोकर रखें। ६ घंटे के बाद चावल और दालों की पेस्ट तैयार कर लें। बनाएं हुए बेटर में स्वादानुसार नमक डालें। और १०-१२ घंटे के लिए गरम जगह में रखें। * १०-१२ घंटे के बाद बेटर में टमाटर, हरी मिर्च, प्याज, हरी धनिया, सिमला मिर्च डालें। और सभी को अच्छी तरह मिक्स कर लें। सभी को मिक्स करने के बाद इस बेटर में ही खाने का सोडा डालें। और फिर से अच्छी तरह मिक्स कर लें।  * इडली की सांचा में तेल लगा लें तेल लगाई गई सांचा में ही बनाईं हुई बेकर डालें। इसी तरह सभी सांचा में बेटर डाल लें। * इडली की कुकर में पानी गरम करने के लिए पहले ही रख दें। बेटर डली हुई सांचा को उबलती हुई पानी वाले कुकर में रखें। और ढक्कन ढक कर ५-६ मिनिट मिडियम गैस में पका लें। * ६ मिनिट के बाद इडली को निकाल लें। और गरमागरम ही इडली को चटनी, सांभर के साथ खाने के लिए सर्व करें।                                 धन्यवाद

बंटाना आलू की सब्जी

चित्र
  सामग्री:- १. ५० ग्राम बंटाना भिगोएं हुए २. २ आलू बड़े कटे हुए ३. स्वादानुसार नमक ४. १/२ टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर ५. हल्दी पाउडर ६. तेल ७. तेजपत्ता ८. गरम मसाला ९. अदरक, लहसुन, टमाटर और प्याज की पेस्ट विधि:- एक कुकर में बंटाना और आलू डालें। और ढक कर २ सीटी आने तक पका लें। * गैस में कढ़ाई रखें कढ़ाई में तेल डालें तेल में ही तेजपत्ता डालें। और और इसी में बनाएं हुए पेस्ट डालें। और १ मिनिट पका लें।  * १ मिनिट के बाद नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालें। और करीब १-२ मिनिट इस मसालों को भून लें। * भूनी हुई मसालों में पकाएं हुए बंटाना और आलू डालें। और १ मिनिट पका लें। * १ मिनिट के बाद जरूरत के हिसाब से पानी डालें। और ३-४ मिनिट कम गैस में पका लें। ४ मिनिट के बाद गरम मसाला डालें। और फिर से १ मिनिट पका लें। एक मिनिट के बाद गैस बंद कर दें। * इस सब्जी को गरमागरम ही चावल या रोटी के साथ खाने के लिए सर्व करें।                                   धन्यवाद