बेसन सिमला मिरची


 सामग्री:-

१. आधा किलो सिमला मिरची बारीक कटी हुई

२. २ टमाटर बारीक कटी हुई

३. १ प्याज बारीक कटी हुई

४. २ खड़े लाल मिर्च

५. हरी धनिया बारीक कटी हुई

६. तेल

७. राई, जीरा

८. २ टेबलस्पून बेसन

९. लाल मिर्च पाउडर

१०. हल्दी पाउडर

११. स्वादानुसार नमक

विधि:- गैस में एक कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल गरम होने दें। गरम तेल में राई, जीरा, लाल खड़े मिर्च डालें। इसी में प्याज डालें। और हल्का भून लें।

* प्याज भूनने के बाद इसी में टमाटर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालें। और एक मिनिट पका लें। एक मिनिट एक मिनिट के बाद सिमला मिर्च डालें। और ढक कर कम से कम ३-४ मिनिट कम गैस में पकाएं। 

* ४ मिनिट के बाद सिमला मिरची में हरी धनिया डालें। और इसी में बेसन डालें। और लगातार चम्मच चलाते हुए ३० सेकंड पका लें। ३० सेकंड के बाद गैस बंद कर दें। और इस सब्जी को चावल या रोटी के साथ खाने के लिए सर्व करें।

                                      धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्याज पत्ते की परांठा

ढोकला रेसिपी

अंडे के पराठे