पिसी हुई मुंगफली की मसालेदार सब्जी

 सामग्री:- 

१. १ प्लेट मूंगफली

२. अदरक, लहसुन

३. २-३ टमाटर बारीक कटी हुई

४. ५-६ प्याज बारीक कटी हुई

५. हरी धनिया बारीक कटी हुई

६. स्वादानुसार नमक

७. लाल मिर्च पाउडर

८. हल्दी पाउडर

९. गरम मसाला

१०. तेल

विधि:- गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई ही मूंगफली डालें। और हल्का भूरा होने तक भून कर निकाल लें। उसी कढ़ाई में तेल डालें। तेल गरम होने दें। गरम तेल में प्याज डालें। और हल्का भूरा होने तक भून लें। भूनी हुई प्याज में टमाटर डालें। टमाटर में ही नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालें। और सभी को अच्छे से पका लें। 

* मिक्सी की बर्तन में मूंगफली, अदरक, लहसुन डालें। और इसी में पानी डालकर इसकी पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को भून रही प्याज में डालें। और सभी को मिलाते हुए पका लें। पकाने के बाद इसमें जरूरत के हिसाब से पानी डालें। और फिर से २-३ मिनिट पका लें। ३ मिनिट के बाद हरी धनिया और गरम मसाला डालें। और गैस बंद कर दें।

* इस सब्जी को गरमागरम ही चावल या रोटी के साथ खाने के लिए सर्व करें।

                                   धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गुलाब जल

सोयाबीन पकोड़ा रेसिपी

Mocktails ( virgin mojito recipe)