मसालेदार सोयावड़ी की सब्जी


 सामग्री:-

१. ५० ग्राम सोयाबीन वड़ी

२. २ टमाटर की पेस्ट

३. अदरक, लहसुन और प्याज की पेस्ट

४. स्वादानुसार नमक

५. लाल मिर्च पाउडर

६. लाल मिर्च पाउडर

७. हल्दी पाउडर

८. तेज 

९. तेजपत्ता

विधि:- एक बड़े प्लेट में सोयाबीन की वड़ी डालें। इसी में हल्का गरम पानी डालें। और १० मिनिट भिगने दें। १० मिनिट के बाद सोयाबीन वड़ी से पानी निचोड़ लें। इस वड़ी को हल्का भूरा होने तक तेल में भून लें। 

* गैस में एक कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें तेल गरम होने दें। गरम तेल में तेजपत्ता डालें। इसी में टमाटर की पेस्ट डालें। और १-२ मिनिट भून लें। इसी पेस्ट में नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर डालें। और सभी को मिक्स करते हुए पका लें। इसी में प्याज, अदरक, लहसुन की पेस्ट डालें। और १-२ मिनिट पका लें। २ मिनिट के बाद इस मसाला में भूनी हुई सोया वड़ी डालें। और अच्छी तरह मिक्स कर लें। सभी को मिक्स करने के बाद जरूरत के हिसाब से पानी डालें। और फिर से एक मिनिट पका लें। १ मिनिट के बाद गैस बंद कर दें। और इस सब्जी को गरमागरम ही चावल या रोटी के साथ खाने के लिए सर्व करें।

                                    धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंडे के पराठे

दाल बैंगन

प्याज पत्ते की परांठा