बूंदी का रायता


 सामग्री:-

१. एक प्लेट बूंदी

२. २५० एम एल दही

३. स्वादानुसार काला नमक

४. १/२ टेबलस्पून भूनी हुई जीरा पाउडर

५. पुदीना के पत्ते

६. २ टेबलस्पून चीनी

७. २-३ बारीक कटी हुई हरी मिर्च

विधि:- गैस में एक बर्तन रखें। बर्तन में पानी डालें। और गरम कर लें। गरम पानी में बूंदी डालें। और १० मिनिट भिगोकर रखें। १० मिनिट के बाद बूंदी में से पानी निकाल लें। 

* फेटी हुई दही, चीनी, नमक, हरी मिर्च, पूदीना के पत्ते, और जीरा पाउडर डालें। और सभी को अच्छे से मिक्स कर लें। बूंदी की रायता तैयार। इस रायता को ऐसे ही खाने के लिए सर्व करें।

                                    धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंडे के पराठे

दाल बैंगन

प्याज पत्ते की परांठा