पूदीना की चटनी


 सामग्री:-

१. १ प्लेट पूदीना की चटनी

२. ३-४ टेबलस्पून भूनी हुई मूंगफली

३. ४-५ हरी मिर्च

४. १/२ टेबलस्पून जीरा

५. १/२ टेबलस्पून राई

६. २ टमाटर

७. तेल

८. १०-१२ करी लहसुन

९. ३-४ लाल खड़े मिर्च

१०. स्वादानुसार नमक

विधि:- गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल गरम होने दें। गरम तेल में पुदीना के पत्ते, हरी मिर्च डालें। और १-२ मिनिट ज्यादा गैस में भून लें।

* २ मिनिट के बाद इसमें ही टमाटर डालें। और फिर से एक मिनिट भून लें। एक मिनिट के बाद भूनी हुई टमाटर मिर्च और पुदीना की पत्ती को निकाले। 

* एक‌ मिक्सी की बर्तन में भूनी हुई पुदीना, टमाटर, हरी मिर्च, मूंगफली, लहसुन, जीरा और नमक डालें। इसी में थोड़ा पानी डालें। और हल्का दरदरा पीस लें।

* गैस में फिर से कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल गरम होने दें। गरम तेल में लाल खड़े मिर्च और राई डालें। और हल्का लाल होने तक भून लें। भूनी हुई लाल खड़े मिर्च और राई में पिसी हुई दरदरा चटनी डालें। और एक मिनिट ज्यादा गैस में भून लें। १ मिनिट के बाद गैस बंद कर दें।

                                  धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंडे के पराठे

दाल बैंगन

प्याज पत्ते की परांठा