बूंदी वाले कढ़ी
१. २४० ग्राम ML दही
२. १-२ टेबलस्पून बेसन
३. हरी मिर्च, लहसुन, करी पत्ता की पेस्ट
४. स्वादानुसार नमक
५. १/२ टेबलस्पून राई
६. १/२ टेबलस्पून जीरा
७. १/२ टेबलस्पून मैथी दाना
८. करी पत्ता
९. तेल
१०. १/२ टेबलस्पून बूंदी
विधि:- एक बड़े प्लेट दही डालें। दही में बेसन डालें। और अच्छी तरह फेंट लें।
* गैस में एक बर्तन रखें। बर्तन में तेल डालें। तेल गरम होने दें। गरम तेल में राई, जीरा, मैथी दाना और करी पत्ता डालें। और हल्का भून लें।
* राई, जीरा भूनने के बाद हरी मिर्च, लहसुन करी पत्ता की पेस्ट डालें। और अच्छी तरह भून लें। उसके बाद फेंटी हुई दही डालें। दही में ही जरूरत के हिसाब से पानी डालें। और नमक डालकर ३-४ मिनिट कम गैस में पका लें।
* ४ मिनिट के बाद कढ़ी में बूंदी डालें। और गैस बंद कर दें। इस कढ़ी को गरमागरम ही खाने के साथ सर्व करें।
धन्यवाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें