चीवल की सब्जी


 सामग्री:- 

१. आधा किलो चीवल की भाजी घुले हुए

२. २-३ टमाटर बारीक कटी हुई

३. ५-६ हरी मिर्च बारीक कटी हुई

४. हल्दी पाउडर

५. स्वादानुसार नमक

६. १ प्याज बारीक कटी हुई

७. तेल

८. २ टेबलस्पून बेसन

विधि:- गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल गरम होने दें। गरम तेल में हरी मिर्च, प्याज डालें। और भून लें। इसी में टमाटर डालें। और सभी को अच्छी तरह मिक्स करते हुए पकाएं टमाटर में ही नमक और हल्दी पाउडर डालें। और करीब २ मिनिट पकाएं इसमें ही चीवल की भाजी डालें और करीब २-३ मिनिट पकाएं। ३ मिनिट के बाद भाजी में बेसन डालें। और फिर से एक मिनिट कम गैस में पकाएं। एक मिनिट के बाद गैस बंद कर दें। और इस सब्जी को चावल या रोटी के साथ खाने के लिए सर्व करें।

                                   धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंडे के पराठे

दाल बैंगन

प्याज पत्ते की परांठा