बैंगन, आलू, टमाटर की भरता
सामग्री:-
१. ३-४ बैंगन
२. २-३ आलू
३. २-३ टमाटर
४. हरी मिर्च बारीक कटी हुई
५. राई, जीरा
६. तेल
७. हरी धनिया बारीक कटी हुई
८. स्वादानुसार नमक
विधि:- एक बड़े कुकर में स्टॉन रखें। स्टॉन के ऊपर एक छोटे बर्तन रखें। बर्तन में पानी डालें। और कुकर के अंदर भी पानी डाल लें। पानी डली हुई बर्तन के ऊपर एक थाली में रखें। थाली के ऊपर बैंगन, आलू, टमाटर रखें। और कुकर का ढक्कन ढक कर २ सीटी आने तक पका लें। २ सीटी आने के बाद कुकर को ठंडा होने दें। कुकर ठंडा होने के बाद कुकर से बैंगन, आलू, टमाटर निकाले। और इनकी छिलका निकाल लें। सभी के छिलके निकालने के बाद इन्हें मॉस कर लें।
* गैस में एक कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल में ही राई, जीरा और हरी मिर्च डालें। और करीब ३० सेकंड पका लें। ३० सेकंड के बाद मॉस की हुई बैंगन, आलू और टमाटर डालें। इसी में नमक और हरी धनिया डालें। और १ मिनिट पका लें। १ मिनिट के बाद गैस बंद कर दें। और इस भरता को गरमागरम ही खाने के लिए सर्व करें।
धन्यवाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें