मैगी सॉस सूप
सामग्री:-
१. १ पैकेट मैगी
२. २-३ टेबलस्पून सॉस
३. १ प्याज बारीक कटी हुई
४. कद्दूकस किया हुआ अदरक
५. स्वादानुसार नमक
६. १/२ टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
विधि:- गैस में एक बर्तन रखें। बर्तन में २-३ टेबलस्पून तेल डालें। तेल में कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें। इसी में प्याज डालें। और हल्का भून लें। फिर नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें। और ३० सेकंड हल्का भूरा होने तक भून लें। भूनी हुई प्याज में मैगी डालें। इसी में जरूरत के हिसाब से पानी डालें। और १-२ मिनिट पका लें। २ मिनिट के बाद मैगी मसाला और टमाटर सॉस डालें। और फिर से एक मिनिट पका लें।
* एक मिनिट के बाद गैस बंद कर दें इस सूप को गरमागरम ही सर्व करें।
धन्यवाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें