देशी स्टाइल टमाटर वाले पास्ता


 सामग्री:-

१. एक प्लेट पास्ता

२. ३ टमाटर बारीक कटी हुई

३. २-३ टेबलस्पून टोमैटो सॉस

४. १/२ टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर

५. चूटकी भर हल्दी पाउडर

६. ५-६ हरी मिर्च बारीक कटी

७. तेल

८. पास्ता मसाला

९. स्वादानुसार नमक

विधि:- गैस में एक बड़े बर्तन रखें। बर्तन में पानी डालें। और एक उबाल आने दें। पानी में उबाल आने के बाद नमक, तेल और पास्ता डालें। और ३-४ मिनिट पका लें। 

* गैस में एक कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल में हरी मिर्च, प्याज डालें। और अच्छी तरह भून लें। प्याज को भूनने के बाद टमाटर डालें। टमाटर को भी अच्छी तरह भून लें। इसी में नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और पास्ता डालें। और अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर इसी में टमाटर की पेस्ट डालें। और सभी को फिर से अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर पकाएं हुए पास्ता डालें। और सभी को फिर से मिक्स करते हुए ३० सेकंड पका लें ३० सेकंड के बाद गैस बंद कर दें। और इसे गरमागरम ही खाने के लिए सर्व करें।

                                      धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंडे के पराठे

दाल बैंगन

प्याज पत्ते की परांठा