प्याज वाले करेले की सब्जी

सामग्री:-

१. २५० ग्राम करेला बारीक कटी हुई

२. २-३ प्याज बारीक कटी हुई

३. ३-४ हरी मिर्च बारीक कटी हुई

४. हरी धनिया बारीक कटी हुई

५. १/२ टेबलस्पून हल्दी पाउडर

६. १ टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर

७. स्वादानुसार नमक

८. तेल

९. जीरा

१०. २ टमाटर बारीक कटी हुई

११. धनिया पाउडर

विधि:- गैस में एक कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल गरम होने दें। गरम तेल में जीरा डालें। इसी में प्याज, हरी मिर्च डालें। और १ मिनिट पका लें। एक मिनिट के बाद कटी हुई करेला डालें। और ज्यादा गैस में ४-५ मिनिट पका लें। ५ मिनिट के बाद टमाटर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, धनिया पाउडर डालें। और फिर से १-२ मिनिट पका लें। २ मिनिट के बाद हरी धनिया डालें। और गैस बंद कर दें। इस सब्जी को गरमागरम ही चावल या रोटी के साथ खाने के लिए सर्व करें। 

                                  धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंडे के पराठे

दाल बैंगन

प्याज पत्ते की परांठा