दाल बैंगन
सामग्री:-
१. १ छोटी प्लेट तूवल दाल
२. १ छोटी प्लेट महसूर दाल
३. २०० ग्राम बैंगन बड़े कटे हुए
४. ५-६ हरी मिर्च
५. ५-६ करी लहसुन
६. ४-५ लाल खड़े मिर्च
७. तेल
८. राई, जीरा
९. हल्दी पाउडर
१०. स्वादानुसार नमक
विधि:- एक बड़ा कुकर लें। कुकर में दालों को डालें। और १०-१५ मिनिट पानी डालकर भीगने दें। दाल भीगने के बाद दाल में बैंगन, टमाटर, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, नमक डालें। और इसी में २ ग्लास पानी डालें। और ढक्कन ढक कर ३ सीटी आने तक पका लें।
* ३ सीटी आने के बाद दाल की ढक्कन निकालें और दाल को हल्का घोंट लें।
* गैस में एक बर्तन रखें। बर्तन में तेल डालें। तेल गरम होने दें। गरम तेल में राई, जीरा, लाल खड़े मिर्च और लहसुन डालें। और ३० सेकंड पका लें। ३० सेकंड के बाद पकाई हुई दाल डालें। और इसमें ही जरूरत के हिसाब से पानी डालें। और पका लें। कम-से-कम ३-४ मिनिट पका लें। ४ मिनिट के बाद इस दाल को खाने के लिए सर्व करें।
धन्यवाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें