अंडा मसाला डोसा
सामग्री:-
१. २ अंडा
२. १ प्याज बारीक कटी हुई
३. १ टमाटर बारीक कटी हुई
४. २-३ हरी मिर्च बारीक कटी हुई
५. हरी धनिया बारीक कटी हुई
६. तेल
७. २-३ उबली हुई आलू
८. स्वादानुसार नमक
विधि:- एक बड़े प्लेट में अंडों को फोड़कर डालें। फुटी हुई अंडे में प्याज, नमक, हरी मिर्च, हरी धनिया, उबली हुई आलू, नमक डालें। और सभी को अच्छे से मिला लें।
* गैस में तवा रखें। तवा गरम होने दें। गरम तवा में १ टेबलस्पून तेल डालें। और गरम होने दें। गरम तेल में मिलाएं हुए आलू और अंडा डालें। और कम गैस में १-२ मिनिट ढक कर पका लें।
* २ मिनिट के बाद डोसा को निकाले और चटनी या सॉस के साथ खाने के लिए सर्व करें।
धन्यवाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें