समोसा के आकार की परांठा
सामग्री:-
१. गूंथी हुई गेहूं आटे की डो
२. तेल
३. गेहूं आटा
विधि:- जैसे रोटी बनाने के लिए डो बनाते हैं। उसी प्रकार डो बना लें। इस डो में से आम के आकार की लोई बना लें। इस लोई की रोटी बना लें। जैसे रोटी बनाते हैं। उसी प्रकार रोटी बना लें।
* रोटी के ऊपर तेल डालें। तेल को पूरी/रोटी में फैला लें। तेल को फ़ैलाने के बाद रोटी को एक साइड से दुसरी साइड में फोल्ड करें। जैसे रूमाल को फोल्ड करते हैं। उसी प्रकार फोल्ड करें। रोटी को डबल फोल्ड करके फिर से इसे एक साइड से दुसरी साइड फोल्ड करें। जैसे कि समोसा की आकार रहेती हैं। बिल्कुल उसी प्रकार बन जाएगी।
* फोल्ड की हुई रोटी के ऊपर गेहूं के सुखा आटा छिड़के और बेल लें। जैसे रोटी बेलते हैं उसी प्रकार बेले।
* रोटी बेलने के बाद इसे सेक लें। जैसे परांठा सेकते हैं उसी तरह रोटी को सेक लें।
* इस परांठे को आचार, दही, सॉस या सब्जी के साथ खाने के लिए सर्व करें।
धन्यवाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें