आलू टिक्की बन


 सामग्री:- 

१. ३-४ उबली हुई आलू

२. ३-४ टेबलस्पून मोटा पोहा

३. लाल मिर्च पाउडर

४. स्वादानुसार नमक

५. गोल कटी हुई प्याज 

६. गोल कटी हुई टमाटर

७. टमाटर सॉस

८. बटर/तेल

९. बन

विधि:- एक बड़े प्लेट में आलू डालें। आलू में ही पोहा, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें। और सभी को अच्छी तरह मिक्स करते हुए डो तैयार करें। इस डो की टिकिया/वड़े की आकार में वड़े बना लें। इस वड़े को गरम तवा में बटर/तेल डालकर टिक्की को पका लें।

* इसी तवा में बन को आधा कांट कर हल्का भूरा होने तक ३० सेकंड तवा में पका लें। 

* बन की एक तूकडा को प्लेट में रखें। बन के ऊपर सॉस लगा लें। सॉस लगाने के बाद प्याज और टमाटर के गोल कटे हुए तूकडे रखें। टिक्की के ऊपर फिर से प्याज , टमाटर, के तूकडे रखें। इन सबके ऊपर बन की दूसरी भाग में सॉस लगा कर रखें। आलू टिक्की बन तैयार इसे हरी चटनी के साथ खाने के लिए सर्व करें।

                                   धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंडे के पराठे

दाल बैंगन

प्याज पत्ते की परांठा