Egg Pasta Recipe
सामग्री:-
१. एक छोटे प्लेट पास्ता
२. २ अंडा
३. १ प्याज बारीक कटी हुई
४. २ टमाटर बारीक कटी हुई
५. हरी धनिया बारीक कटी हुई
६. स्वादानुसार नमक
७. हल्दी पाउडर
८. लाल मिर्च पाउडर
९. तेल
विधि:- गैस में एक बड़े बर्तन रखें। बर्तन में पानी डालें। पानी में नमक और तेल डालें। और एक उबाल आने दें। पानी में एक उबाल आने के बाद पास्ता डालें। और ३-४ मिनिट कम गैस में पका लें।
* ४ मिनिट के बाद पास्ता को पानी से अलग कर लें।
* गैस में एक कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। और गरम होने दें। गरम तेल में हरी मिर्च, प्याज डालें। और हल्का भूरा होने तक भून लें। प्याज भूनने के बाद उसमें ही टमाटर डालें। टमाटर में नमक, हल्दी पाउडर, और लाल मिर्च डालें। और ३० सेकंड टमाटर को पका लें। ३० सेकंड के बाद टमाटर में अंडा फोड़ कर डालें। अंडे को एक मिनिट मिडियम गैस में पका लें।
* १ मिनिट के बाद पकाएं हुए पास्ता डालें। और अच्छे से मिक्स करते हुए पका लें। उसमें ही हरी धनिया डालें। और सभी को अच्छे से मिक्स कर लें और गैस बंद कर लें। इस पास्ता को गरमागरम ही खाने के लिए सर्व करें।
धन्यवाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें