जिमीकन्द की सब्जी

 


सामग्री:-
१. आधा किलो जिमीकन्द खटाई डालकर उबाली हुई
२. प्याज, अदरक, लहसुन, सूखी धनिया, और जीरा इन सबको हल्का भून कर पेस्ट तैयार कर लें।
३. तेल
४. तेजपत्ता
५. हरी धनिया बारीक कटी हुई
६. लाल मिर्च पाउडर
७. हल्दी पाउडर
८. धनिया पाउडर
९. गरम मसाला
१०. स्वादानुसार नमक

विधि:- जिमीकन्द को १-२ सीटी आने तक उबाल लें। उबालते वक़्त जिमीकन्द में कोई भी खट्टी चिज़ जरूर डालें। 

* जिमीकन्द उबालने के बाद इनकी छिलका निकाल लें। और पीसेस में कांट लें।

* कटी हुई जिमीकन्द में नमक, मिर्च और हल्दी डालकर अच्छी तरह मैरीनेट करें। 

* मैरीनेट की हुई जिमीकन्द को तेल में हल्का भूरा होने तक तल लें।

* गैस में एक कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल गरम होने दें। तेल गरम होने के बाद तेल में तेजपत्ता डालें। उसमें ही टमाटर की पेस्ट डालें। और १ मीनीट पका लें। १ मीनीट के बाद पेस्ट में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें। और १ मीनीट तक पका लें। १ मीनीट के बाद प्याज की पेस्ट डालें। और २-३ मीनीट अच्छी तरह पेस्ट को पका लें। 

* ३ मीनीट के बाद तली हुई जिमीकन्द डालें। और १-२ मीनीट मसालों के साथ पका लें। फिर जरूरत के हिसाब से पानी डालें। और २-३ मीनीट पकने दें। ३ मीनीट के बाद हरी धनिया और गरम मसाला डालकर १ मीनीट पका लें। १ मीनीट के बाद गैस बंद कर दें। और सब्जी को गरमागरम ही रोटी या चावल के साथ सर्व करें। 

                                           धन्यवाद


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्याज पत्ते की परांठा

ढोकला रेसिपी

अंडे के पराठे