चॉकलेट मोदक


 सामग्री:-

१. ५० ग्राम कोको पावडर

२. ५० ग्राम गूढ़

३. ५० ग्राम भूनी हुई मूंगफली

४. चूटकी भर नमक

५. ५० ग्राम पीसी हुई चीनी

६. ५० ग्राम कद्दूकस किया हुआ नारियल

७. १५० ग्राम मैदा

विधि:- एक बड़े प्लेट में मैदा, कोको पाउडर, नमक और चीनी डालें। और अच्छी तरह मिक्स करते हुए डो तैयार कर लें। 

* गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में कद्दूकस किया हुआ नारियल, मूंगफली और गूढ़ डालें। और १-२ मीनीट तक लगातार चम्मच चलाते हुए पकाएं।

* गूंथी हुई डो को दो छोटे-छोटे लोई बना लें। पूरी को बेले और मोदक की सांचा में दोनों पूरी को अलग-अलग मोल्ड में रखें। और एक सांचा में स्टफि॑ग डालें। और सांचा को फोल्ड करें। फोल्ड होने के बाद मोदक को आराम से निकाल लें। इसी तरह बाकी के मोदक भी बना लें। 

* बनाईं हुई मोदक को वोवन में या कुकर में पका लें। जैसे केक को पकाते हैं। उसी तरह पका लें। मोदक पकने के बाद गैस बंद कर दें। और मोदक को खाने के लिए सर्व करें। 

                                      धन्यवाद


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्याज पत्ते की परांठा

ढोकला रेसिपी

अंडे के पराठे