गोभी मैगी रोल

 सामग्री:-

१. पत्ता गोभी के बड़े पत्ते

२. १/२ प्लेट बारीक कटी हुई पत्ता गोभी

३. १/२ प्लेट सिमला मिर्च कटी हुई

४. २ हरी मिर्च बारीक कटी हुई

५. तेल

६. १ टेबलस्पून सोया सॉस

७. १ टेबलस्पून टोमैटो सॉस

८. २ मैगी

९. हरी धनिया बारीक कटी हुई

१०. स्वादानुसार नमक

११. अदरक

विधि:- गैस में एक बर्तन रखें। बर्तन में पानी डालें। पानी को गरम होने दें। गरम पानी में तेल और नमक डालें। इसी में मैथी को हल्का चूरा करके डालें। और १-२ मिनिट पका लें। २ मिनिट के बाद मैगी और पानी को अलग कर लें।

* गैस में फिर से एक कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल में कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें। इसी में हरी मिर्च, सिमला मिर्च, पत्ता गोभी, सोया सॉस, टोमैटो सॉस, नमक, मैगी मसाला और पकाएं हुए मैगी डालें। और सभी को अच्छी तरह पका लें। १ मिनिट के बाद गैस बंद कर दें। और इसे प्लेट में निकालें।

* गैस में एक बड़े बर्तन रखें। बर्तन में पानी डालें। और गरम होने दें। गरम पानी में पत्ता गोभी के बड़े पत्तो को डालें। और हल्का नरम होने तक पत्तों को पानी में पका लें। 

* पकाएं हुए पत्ता गोभी में पकाएं हुए मैगी रखें। और इन्हें सभी तरफ से कंवर करते हुए फोल्ड कर लें। गोभी मैगी रोल तैयार।

                                   धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंडे के पराठे

दाल बैंगन

प्याज पत्ते की परांठा