उखड़ी चा मोदक


 सामग्री:-

१. १ प्लेट चावल आटा

२. २ टेबलस्पून घी

३. चूटकी भर नमक

४. ५० ग्राम गूढ़

५. ५० ग्राम कद्दूकस किया हुआ नारियल

६. ५० ग्राम भूनी हुई मूंगफली

७. ३-४ इलायची पाउडर

विधि:- गैस में एक बर्तन में एक प्लेट पानी को गरम करने रखें। पानी में नमक और घी डालें। और पानी को उबाल आने दें। पानी उबाल आने के बाद पानी में चावल आटा डालें। आटे को अच्छी तरह चम्मच चलाते हुए १ मीनीट पकाएं एक मीनीट के बाद गैस बंद कर दें।

* पकाएं हुए आटे को अच्छी तरह मसल-मसल कर डो तैयार करें। डो को ढक कर रखें। 

* गैस में एक कढ़ाई रखें। कढ़ाई में कद्दूकस की हुई नारियल, मूंगफली बारीक कीया हुआ, इलायची पाउडर और गूढ़ डालकर १-२ मीनीट कम गैस में चम्मच चलाते हुए पका लें। और गैस बंद कर दें। 

* तैयार किया हुआ डो की पूरी की आकार की रोटी बना लें। रोटी के अंदर बनाईं हुई नारियल और गूढ़ की स्टफिऺग भरे। और फोल्ड करते हुए स्टफिंग को अंदर डालें। और मोदक की आकार के बना लें। 

* सभी मोदक बना कर पानी की वाफ में पका लें।

                                   धन्यवाद



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैंगन मटर की सब्जी

आलू की कोफ्ते

प्याज पत्ते की परांठा