बंटाना आलू की सब्जी

 सामग्री:-

१. ५० ग्राम बंटाना भिगोएं हुए

२. २ आलू बड़े कटे हुए

३. स्वादानुसार नमक

४. १/२ टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर

५. हल्दी पाउडर

६. तेल

७. तेजपत्ता

८. गरम मसाला

९. अदरक, लहसुन, टमाटर और प्याज की पेस्ट

विधि:- एक कुकर में बंटाना और आलू डालें। और ढक कर २ सीटी आने तक पका लें।

* गैस में कढ़ाई रखें कढ़ाई में तेल डालें तेल में ही तेजपत्ता डालें। और और इसी में बनाएं हुए पेस्ट डालें। और १ मिनिट पका लें। 

* १ मिनिट के बाद नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालें। और करीब १-२ मिनिट इस मसालों को भून लें।

* भूनी हुई मसालों में पकाएं हुए बंटाना और आलू डालें। और १ मिनिट पका लें।

* १ मिनिट के बाद जरूरत के हिसाब से पानी डालें। और ३-४ मिनिट कम गैस में पका लें। ४ मिनिट के बाद गरम मसाला डालें। और फिर से १ मिनिट पका लें। एक मिनिट के बाद गैस बंद कर दें।

* इस सब्जी को गरमागरम ही चावल या रोटी के साथ खाने के लिए सर्व करें।

                                 धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंडे के पराठे

दाल बैंगन

प्याज पत्ते की परांठा