मूली की रायता
सामग्री:-
१. २-३ कद्दूकस कि हुई मूली
२. १ कप दही
३. भूनी हुई जीरा पाउडर
४. स्वादानुसार नमक
५. बारीक कटी हुई हरी मिर्च
६. बारीक कटी हुई हरी धनिया
७. राई
८. करी पत्ता
९. तेल
विधि:- एक बड़े प्लेट में कद्दूकस किया हुआ मूली डालें। मूली में ही हरी मिर्च, बारीक कटी हुई हरी धनिया, नमक, दही, जीरा पाउडर डालें और सभी को अच्छे से मिक्स कर लें।
* गैस में एक छोटे बर्तन रखें। बर्तन में तेल डालें। तेल को गरम होने दें। गरम तेल में राई, करीपत्ता डालें। और ३० सेकंड तड़कने दें। ३० सेकंड के बाद गैस बंद कर दें। और इस तड़का को मिक्स की हुई मूली और दही में डालें। और फिर से सभी को अच्छे से मिक्स कर लें।
* इस रायता को खाने के साथ सर्व करें।
धन्यवाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें