अंडा पनीर मसाला


सामग्री:-

१. ५ अंडा

२. पूदीना के पत्ते

३. प्याज के पेस्ट

४. टमाटर की पेस्ट

५. अदरक, लहसुन की पेस्ट

६. लाल मिर्च पाउडर

७. हल्दी पाउडर

८. स्वादानुसार नमक

९. धनिया पाउडर

१०. कस्तूरी मैथी

११. तेल

१२. तेजपत्ता, २ बड़ी इलायची

विधि:- गैस में एक बर्तन रखें। बर्तन में पानी डालें। पानी के अंदर एक छोटे बर्तन रखें। छोटे बर्तन के ऊपर एक स्टान‌ रखें। और पानी को गरम होने दें। 

* एक बड़े प्लेट में सभी अंडा फोड़ कर डालें। फोड़ी हुई अंडा में नमक डालें और अच्छी तरह फेंट लें। 

* फेंटी हुई अंडा को एक प्लेट में तेल लगा कर डालें। और इस अंडे वाली प्लेट को उबलते हुए पानी के अंदर रखें। और ढक्कन ढक कर १२-१३ मिनिट पका लें। १३ मिनिट के बाद निकालें और इसकी पनीर के आकार में पीसेस कर लें। 

* की हुई पीसेस में नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर मेरीनेट कर लें।

* मेरीनेट की हुई पीसेस को हल्का भूरा होने तक तल लें। 

* गैस में एक कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल गरम होने दें। गरम तेल में तेजपत्ता, इलायची डालें। फिर प्याज की पेस्ट डालें। पेस्ट में नमक डालकर ३-४ मिनिट पकने दें। ४ मिनिट के बाद अदरक, लहसुन की पेस्ट डालें। पेस्ट को १-२ मिनिट पका लें। २ मिनिट के बाद टमाटर की पेस्ट डालें। और फिर से १-२ मिनिट पकाएं। २ मिनिट के बाद हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, धनिया पाउडर डालें। और फिर तली हुई पनीर के पीसेस डालें ‌ इसमें ही पुदीना के पत्ते और कस्तूरी मैथी डालें। और जरूरत के हिसाब से पानी डालें। 

* पानी डालकर २-३ मिनिट पकने दें। ३ मिनिट के बाद गैस बंद कर दें। और गरमागरम ही चावल या रोटी के साथ सर्व करें।

                                       धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गुलाब जल

सोयाबीन पकोड़ा रेसिपी

Mocktails ( virgin mojito recipe)