उपमा
सामग्री:-
१. २५० ग्राम सूजी
२. १ टमाटर बारीक कटी हुई
३. १ प्याज बारीक कटी हुई
४. ३-४ हरी मिर्च बारीक कटी हुई
५. जीरा, राई
६. हल्दी पाउडर
७. स्वादानुसार नमक
८. तेल
९. मूंगफली
१०. करी पत्ता
विधि:- गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल गरम कर लें। गरम तेल में जीरा, राई, हरी मिर्च, मूंगफली, प्याज, हल्दी पाउडर, नमक डालें। और पका लें।
* उसमें ही भूनी हुई सूजी डालें। और इसमें ही टमाटर डालें। और अच्छी तरह पका लें। सूजी को पकाने के बाद गरम पानी डालें। और १-२ मिनिट पका लें। २ मिनिट के बाद गैस बंद कर दें। इस उपमा को गरमागरम ही खाने के लिए सर्व करें।
धन्यवाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें