ओमलेट बर्गर
सामग्री:- १. २ ब्रेड
२. १ अंडा
३. १ प्याज बारीक कटी हुई
४. १ टमाटर गोल कटी हुई
५. १ प्याज बारीक कटी हुई
६. १ टमाटर बारीक कटी हुई
७. १/२ टेबलस्पून सोंफ
८. १/२ टेबलस्पून जीरा
९. २ हरी मिर्च बारीक कटी हुई
१०. तेल
११. पूदीना की चटनी
१२. टोमैटो सॉस
१३. स्वादानुसार नमक
१४. १०० ग्राम उबली हुई आलू
विधि:- गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल गरम होने दें। तेल गरम होने के बाद तेल में जीरा, सोंफ, हरी मिर्च, आलू, नमक और हल्दी पाउडर डालें। और अच्छी तरह सभी को मिक्स करते हुए ३० सेकंड पका लें।
* दुसरे गैस में तवा रखें। तवा में १ टेबलस्पून तेल डालें। तेल गरम होने दें। एक प्लेट में अंडे फोड़ कर डालें। अंडे में बारीक कटी हुई प्याज, टमाटर, हल्दी पाउडर और नमक डालें। और सभी को अच्छी तरह फेंट लें। फेंटने के बाद गरम तवा में थोड़ा सा तेल डालें। तेल तवा में फैला लें। फिर अंडे की फेंटी हुई बेटर डालें। बेटर को तवा में फैला लें। और पका लें। पकी हुई ओमलेट की ४ पीसेस कर लें।
* ब्रेड को गरम तवा में थोड़ा सा तेल डालकर हल्का भूरा होने तक पका लें।
* ब्रेड को बीच से कांट लें। कटी हुई ब्रेड के नीचे वाले हिस्सा में चटनी लगा लें। चटनी के बाद सॉस डालें। सॉस के ऊपर टमाटर, प्याज के पीसेस रखें। पीसेस के ऊपर ओमलेट रखें। ओमलेट के ऊपर फिर से टमाटर, प्याज के पीसेस रखें। फिर और ओमलेट के दूसरी पीसेस रखें। और ब्रेड के ऊपर वाले हिस्सा को रखें। और खाने के लिए सर्व करें।
धन्यवाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें