पूरन पोली


 सामग्री:-

१. ११/२ प्लेट चना दाल

२. ११/२ प्लेट चीनी

३. १/२ टेबलस्पून इलायची पाउडर

४. एक प्लेट मैदा

५. एक प्लेट गेहूं आटा

६. ३-४ इलायची पाउडर

७. तेल/धी

विधि:- चना दाल को धोकर एक कुकर में डालें। इसी में पानी, हल्दी पाउडर, तेल डालें। और ५-६ सीटी आने तक पका लें।

* एक बड़े बर्तन में मैदा, गेहूं आटा डालें। इसी में नमक और तेल डालें। और आटा गूंथ लें। जैसे रोटी बनाने के लिए आटा गूंथते हैं। बिल्कुल उसी प्रकार आटा गूंथ लें। आटा गूंथने के बाद आटे को १०-१५ मिनिट ढक कर रखें।

* पकाई हुई दाल को कुकर से निकाले और दाल और पानी को अलग कर लें।

* दाल को एक मिक्सी की बर्तन में डालें। और (Smooth) पेस्ट बना लें।

* गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालें। इसी में चना दाल की पेस्ट और चीनी डालें। और १०-१२ मिनिट लगातार चम्मच चलाते हुए पका लें।

* १२ मिनिट के बाद गैस बंद कर दें और इसमें इलायची पाउडर डालें। और सभी को मिला लें।

* गूंथी हुई आटे की आम की आकार की लोई बना लें। साथ ही चना दाल की पकाएं हुए पेस्ट की भी लोई बना लें।

* आटे की लोई को हल्का थोड़ा लम्बा बेल लें। बेली हुई रोटी के एक साइड में चना दाल की लोई को रखें। और आटे को फोल्ड कर लें। फोल्ड करने के बाद छोटी कटोरी लें। कटोरी को फोल्ड की हुई आटे के ऊपर रखें। और बाकी के आटे को निकाल लें।

इस तरह आटे और चना दाल की लोई बना लें। इस लोई को हाथ से थोड़ा प्रेस करें। थोड़ा आटा लेकर और बेलन की सहायता से हल्के हाथ से बेल लें। बेली हुई परांठा को गरम तवा में सेक लें। जैसे परांठा को घी या तेल डालकर सेकते हैं बिल्कुल उसी तरह सेक लें।

* पूरन को सीकने के बाद गरमागरम ही खाने के लिए सर्व करें।

                                   धन्यवाद

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंडे के पराठे

दाल बैंगन

प्याज पत्ते की परांठा