टमाटर, प्याज वाले भिंडी की सब्जी
सामग्री:-
१. २५० ग्राम भिंडी बारीक कटी हुई
२. २ प्याज बड़े कटे हुए
३. २-३ टमाटर बड़े कटे हुए
४. तेल
५. हरी मिर्च
६. स्वादानुसार नमक
७. हल्दी पाउडर
८. हरी धनिया बारीक कटी हुई
विधि:- गैस में कढ़ाई रखें। कढ़ाई में तेल डालें। तेल गरम होने दें। गरम तेल में हरी मिर्च और प्याज डालें। और अच्छी तरह भून लें।
* प्याज में ही कटी हुई भिड़ी डालें। और १-२ मिनिट ज्यादा गैस में पका लें।
* २ मिनिट के बाद नमक और हल्दी पाउडर डालें। और फिर से १ मिनिट पका लें।
* १ मिनिट के बाद टमाटर और धनिया डालें। और फिर से १ मिनिट पका लें।
* १ मिनिट के बाद गैस बंद कर दें। और इस सब्जी को गरमागरम ही खाने के लिए सर्व करें।
धन्यवाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें